फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The youth was murdered and his body was thrown in a paddy field

Aligarh News: युवक की हत्या कर शव धान के खेत में फेंका

Sun, 03 Aug 2025 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The youth was murdered and his body was thrown in a paddy field
थाना गभाना क्षेत्र के गांव लालपुर नगला बंजारा में शनिवार दोपहर 12 बजे धान के खेत में एक युवक का शव मिला। हत्यारों ने हत्या कर शव को यहां फेंक दिया। मृतक के दाहिने हाथ पर अशोक कुमार लिखा है, उम्र लगभग 46 से 47 वर्ष बताई जा रही है। युवक के गल्ले में रस्सी के निशान थे, पास में ही एक प्लास्टिक की रस्सी का टुकड़ा भी मिला है। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर 12 बजे लालपुर निवासी अरविंद शर्मा धान में पानी लगाने गए थे। उन्हें खेत पर युवक का शव मिला। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गभाना थाना प्रभारी विनय कुमार मौके पर पहुंच गए। शव के गले में रस्सी का फंदे के निशान थे और
विज्ञापन

पास में ही प्लास्टिक की रस्सी पड़ी थी। तलाशी में उसके पास से एटा डिपो की बस का दो लोगों का टिकट मिला, जो दादरी से गभाना तक का था। टिकट पर शुक्रवार शाम पौने छह बजे का समय अंकित था। हत्यारे शव को 50 मीटर तक खींचकर खेत के अंदर ले गए थे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। सीओ गभाना संजीव तोमर ने बताया कि हत्या कर शव फेंका गया है। हत्यारे जिस रास्ते से आए हैं, उन जगहों के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। पड़ोसी जिलों को इसकी सूचना दी गई है, ताकि पहचान कराई जा सके। इसकी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed