फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The young man threw the young man to death

आवारा सांड़ ने युवक को पटककर मार डाला

Tue, 12 Sep 2017 01:23 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 12 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
 The young man threw the young man to death
कुलदीप - फोटो : ब्‍यूूराे
क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी एक युवक को रविवार शाम में एक आवारा सांड़ ने पटक पटककर मार डाला। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सांड को मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन


थाना टप्पल क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी कुलदीप 28 उर्फ नूतन पुत्र कुमरपाल सिंह रविवार शाम को घर से खेतों की ओर ट्यूबवेल पर पानी लगाने जा रहा था। इसी दौरान गांव के बाहरी हिस्से में स्थित प्राइमरी स्कूल के पास एक सांड ने युवक पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


सांड़ ने युवक को कई बार अपने सींगों से उठाकर पटका। इससे युवक की गर्दन व पैर में गंभीर चोटें आ गईं। वहीं पास में काम कर रहीं महिलाओं के शोर मचाने पर ग्रामीण दौडे़ और सांड़ को भगाया। युवक को गंभीर हालत में अलीगढ़ ले जा ही रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की मौत की खबर सुन गुस्साए ग्रामीणों ने आवारा सांड़ को पीट पीट कर मौत के घाट उतारकर दफना दिया। वहीं लोगों का आरोप है कि पिछले करीब दो महीने में गांव की करीब आधा दर्जन गायों व एक युवक संजय पुत्र गंगाराम को गंभीर रूप से घायल कर चुका था, जोकि इस समय पागल की स्थिति में पहुंच गया था।

वहीं युवक की मौत की खबर पाकर परिवार में कोहराम मच गया व रविवार देर शाम को ही युवक का बिना पोस्टमार्टम कराए दाहसंस्कार कर दिया गया। कुलदीप दो भाईयों में छोटा था। जोकि गांव में खेती बाड़ी व बडे़ भाई प्रदीप नोएडा में इंजीनीयर हैं। पिता कुमरपाल सिंह कस्बा जट्टारी में व्यापार करते हैं। वहीं सोमवार को खैर विधायक अनूप बाल्मीकि व पवन चौधरी आदि ने युवक की मौत पर परिजनों को सांत्वना दी।


चार दिसंबर को होनी थी दूसरी शादी
कुलदीप उर्फ नूतन की दूसरी शादी चार दिसंबर को असरोई हाथरस से होनी थी। वहीं युवक की पहली शादी चार वर्ष पहले हुई थी, लेकिन किसी कारण शादी के तीन साल बाद ही दोनों में तलाक हो गया। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed