फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The woman lives by consuming poison with boyfriend

महिला ने प्रेमी संग जहर खाकर दी जान

Thu, 12 May 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 May 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
The woman lives by consuming poison with boyfriend
जहर - फोटो : महीपाल ‌सिंह
महानगर के गांधीपार्क की बाबा कॉलोनी में बुधवार दोपहर चार बच्चों की मां ने अपने अविवाहित प्रेमी संग जहर खाकर जान दे दी। दोनों ने अपने-अपने घरों में जहर खाया और जब खबर इलाके में फैली तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

इस वाकये के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ था। देर रात तक इस मामले में थाने में किसी पक्ष से तहरीर नहीं पहुंची थी।  बाबा कॉलोनी निवासी जयवीर सिंह ताला फैक्ट्री में मजदूरी करता है। घर में पत्नी लता (32) चार बच्चों संग रहती थी और घर में ही परचून की दुकान चलाती थी। कुछ साल पहले उसके पड़ोस में ही अलीगंज एटा निवासी किशनवीर पुत्र प्रेमपाल यादव यहां किराये पर आकर बस गया। वह भी जयवीर सिंह की तरह फैक्ट्री में नौकरी करता था।
विज्ञापन

जयवीर संग काम करने और लता से दुकान पर सामान खरीदने के बहाने अक्सर उसका घर आना-जाना शुरू हो गया और पिछले दो साल से दोनों में रिश्ते हो गए। धीरे-धीरे यह बात घर में खुलने लगी और पति ने विरोध भी शुरू किया। इसी विरोध के चलते अक्सर कलह भी रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर महिला रिश्ता खत्म करने को तैयार नहीं हुई। इसी विवाद के चलते तीन दिन पहले भी घर विवाद के दौरान लता ने खुद पर केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश की। मगर पति ने मामला किसी तरह निपटाया। इसके बाद फिर दोनों में फोन पर बतियाने का सिलसिला शुरू हो गया। इसी विवाद में सुबह पति के काम पर जाते समय लता का विवाद हुआ। उस समय महिला खाना बना रही थी। पति के जाने कुछ देर बाद ही किशनवीर लता से मिलने आया और वही जहर देकर चला गया।
उसके जाने पर महिला ने जहर खाया और पानी पीकर कमरे में चली गई। उधर, किशनवीर ने अपने कमरे में पहुंचकर जहर खा लिया। दोपहर करीब एक बजे जब बच्चों ने मां को बेसुध हालत में देखा तो शोर मचाया। इसके बाद दोनों की मौत की खबर इलाके में फैली और सूचना पर एसपी यातायात अतुल श्रीवास्तव, एसओ गांधीपार्क संजय पांडेय पहुंच गए और फैक्ट्री से पति भी लौट आया। तब शवों को मोरचरी भिजवाया गया।
नहीं आया बच्चों का भी चेहरा नजर
लता चार बच्चों की मां होने के बाद भी 22 वर्ष के युवक से रिश्ते चला रही थी। इस दौरान उसने अपने मासूमों की ओर भी नहीं देखा कि वह उसके पीछे किस तरह से पलेंगे बढ़ेंगे। बुधवार को इस हादसे के बाद सबसे ज्यादा प्रभाव उन चार बच्चों पर पड़ा। अब वह किसे मां कहकर पुकारेंगे। कौन उनकी परवरिश करेगा? इनमें बड़ी बेटी दस साल की शिवानी, आठ साल की शालू, चार साल की दीपा व दो साल का बेटा पंडित है। मगर मौके से चारों गायब थे। वह किसी परिचित के पास बैठा दिए गए थे।
बड़ी बेटी ने खोला राज
इस घटना के बाद पड़ोस की महिला उसकी मां से मिलने आई तो दरवाजे पर बड़ी बेटी से उसने लता के विषय में पूछा। जब बताया कि वह तो अंदर है। महिला अंदर पहुंची तो लता बेसुध पड़ी थी। इस पर बेटी से पूछा तो उसने बताया किशनवीर आया था। वह कुछ मां को दे गया। उसके जाने के बाद मां ने पानी लेकर किशनवीर द्वारा दी गई वस्तु खाई और अंदर कमरे में चली गई। तभी से सोयी हुई है।

------
- आपसी प्रेम संबंधों में विवाहित महिला और उसके अविवाहित प्रेमी ने जहर खाया है। परिजनों ने बातचीत में प्रेम संबंध उजागर किए हैं। बच्चों ने भी कुछ जानकारियां दी हैं। शव पुलिस कब्जे में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अतुल श्रीवास्तव, एसपी यातायात/प्रभारी एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed