फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The way is clear for the appointment of 18 contract doctors in the district

Aligarh News: जिले में 18 संविदा डॉक्टरों की नियुक्ति का रास्ता साफ

Thu, 12 Jan 2023 08:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
The way is clear for the appointment of 18 contract doctors in the district
जिले में 18 नये डॉक्टरों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है, जल्द ही इनकी नियुक्ति कर दी जाएगी। गौर हो कि स्वास्थ्य विभाग में खाली चिकित्सकों के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। जिला स्तर पर हुए साक्षात्कार में शासन स्तर पर 18 डॉक्टरों के आवेदन मंजूर कर लिए हैं। यह सूचना जिला मुख्यालय को मिल गई है और इन डॉक्टरों को सूचना भेजी जा रही है। जल्द इनकी तैनाती होगी।
विज्ञापन

सीएमओ डा. नीरज त्यागी ने बताया कि एनएचएम के तहत कुल 67 चिकित्सकों की भरती के लिए दिसंबर माह में साक्षात्कार हुए थे। इनके आवेदन मंजूरी के लिए शासन को भेज गए थे। इनमें से 18 आवेदनों पर शासन स्तर से स्वीकृति की मोहर लग गई है और सूचना जिला मुख्यालय को प्राप्त हो गई है। अब इन्हें सूचनाएं भेजी जा रही हैं। इनकी नियुक्ति आख्या मिलने पर इन्हें तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा तीन दिन पहले भी कुछ साक्षात्कार किए गए हैं, उनके विषय में भी मंजूरी संबंधी प्रक्रिया शासन को भेजी जा रही है। बता दें कि जिला स्तर पर डॉक्टरों की कमी का मुद्दा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के समक्ष उठा था। बाद में उनके निर्देश पर एनएचएम, अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल व अन्य पटलों पर संविदा डॉक्टरों की तैनाती की मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed