{"_id":"6092f8d08ebc3ebd0b6fc89c","slug":"the-village-government-in-the-hands-of-115-illiterate-and-2-phd-holders-city-office-news-ali2625218170","type":"story","status":"publish","title_hn":"115 निरक्षर व 2 पीएचडी धारक प्रधानों के हाथों में गांव की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
115 निरक्षर व 2 पीएचडी धारक प्रधानों के हाथों में गांव की सरकार
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा, अलीगढ़।
पंचायत चुनाव का परिणाम जारी हो चुका है। अब तक जारी आंकड़ों के अनुसार इस बार जिले में 115 निरक्षर प्रधान चुनकर आए हैं, जबकि मात्र 2 पीएचडी डिग्री धारी प्रधान जिले में निर्वाचित हुए हैं। यूपी चुनाव आयोग की वेबसाइट अब तक जिले के कुल 867 में से 714 प्रधानों का ब्योरा अपलोड किया गया है। जिसमें यह जानकारी दी गई है। खास बात यह है कि टप्पल ब्लॉक में सर्वाधिक 30 निरक्षर प्रधान चुनाव जीतकर पहुंचे हैं, जबकि अकराबाद में सबसे कम तीन निरक्षर प्रधान हैं।
जिले के प्रधानों की शिक्षा के आंकड़े पर गौर करें तो कुल 115 निरक्षर प्रधान, 150 प्राइमरी तक शिक्षित प्रधान, 66 जूनियर हाईस्कूल तक शिक्षित हैं, जबकि 123 हाईस्कूल, 141 इंटरमीडिएट, 85 स्नातक, 31 परास्नातक, 2 पीएचडी व एक डिप्लोमा डिग्री धारी प्रधान चुनकर आए हैं।
गोंडा से दो पीएचडी व जवां से डिप्लोमा धारी प्रधान चुने गए
जिले के गोंडा ब्लॉक से दो पीएचडी डिग्री धारी प्रधान चुनकर आए हैं, जिनमें एक गांव चूरहरपुर किनमासा से महेंद्र सिंह हैं, जबकि दूसरे गांव भैया से शिमला कुमारी हैं। इसी तरह जवां ब्लाक के नगौला के दिनेश कुमार डिप्लोमा डिग्री धारी प्रधान चुनकर आए हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत में इकलौते पीएचडी धारी
जिला पंचायत में कुल 47 सदस्यों में से अकेले विजय उर्फ विजेंद्र यादव पीएचडी डिग्री धारी सदस्य चुनकर आए हैं। बिजौली वार्ड एक से जिला पंचायत चुनकर आए विजेंद्र की डिग्री का साइट पर उल्लेख हैं। जिला पंचायत में कुल 6 सदस्य निरक्षर हैं।
जिला पंचायत सदस्यों की शिक्षा
06- निरक्षर
04- प्राइमरी
05- जूनियर हाईस्कूल
01- हाईस्कूल
14- इंटर
09- स्नातक
07- परास्नातक
01- पीएचडी
00- डिप्लोमा
प्रधानों के शिक्षा का आंकड़ा एक नजर में
ब्लाक निरक्षर प्राइमरी जू.हा. हाईस्कूल इंटर स्नातक परास्नातक पीएचडी डिप्लोमा
लोधा 16 10 08 09 15 13 04 -- --
बिजौली 05 08 02 04 06 06 01 -- --
टप्पल 30 07 -- 12 13 03 02 -- --
गोंडा 04 21 09 13 10 05 01 02 --
गंगीरी 09 26 06 13 14 06 04 -- --
खैर 04 10 05 13 18 12 01 -- --
इगलास 09 11 11 15 12 09 -- -- --
धनीपुर 06 13 11 08 11 05 06 -- --
अतरौली 05 12 02 06 11 09 03 -- --
चंडौस 13 11 08 07 15 05 02 -- --
अकराबाद 03 11 02 07 07 04 01 -- --
जवां 11 10 02 16 09 08 06 -- 01
कुल योग 115 150 66 123 141 85 31 02 01