{"_id":"62f9430ca16d8341a126d97c","slug":"the-story-of-partition-of-india-human-displacement-and-migration-emerged-in-the-photo-exhibition-city-office-news-ali298192480","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्र प्रदर्शनी में उभरी भारत विभाजन, मानव विस्थापन और पलायन की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्र प्रदर्शनी में उभरी भारत विभाजन, मानव विस्थापन और पलायन की कहानी
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर महानगर के झूलेलाल पार्क, आवास विकास नई बस्ती और गुरुद्वारा तक मौन जलूस निकाला गया। गुरुद्वारा में ‘अभिलेख एवं चित्र प्रदर्शनी’ का शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर और मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान विभाजन का दर्द बयां करती 15 मिनट की लघु फिल्म दिखाई गई।
कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि ‘देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा। पूर्व विधायक संजीव राजा ने कहा कि जिन लोगों ने विभाजन का दर्द झेला है, वह इसे कभी याद नहीं करना चाहेंगे। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि देश की आजादी के लिए सब कुछ न्योछावर कर देने वाले हमारे पूर्वज विभाजन के चलते आजादी की वास्तविक खुशी प्राप्त नहीं कर सके। लाखों लोग बेघर हो गए। जान-माल का नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि जिन्होंने इतिहास को नहीं पढ़ा। वह इस दर्द को नहीं समझ सकते हैं। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह जत्थेदार, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, हरविंदर सिंह लकी, सतनाम सिंह गुरूदत्ता, बलवीर सिंह टोनी, मतेंद्र सिंह टीटी, जनरैल सिंह, गुरूनाम सिंह, गुरुदर्शन सिंह, हरदीप सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री की पाती से आमजन में उत्साह
आजादी का अमृत महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आमजन को पोस्टर एवं संदेश पत्र भेजा है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सीएम की पाती पाकर आमजन में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्साह का संचार हुआ है। सीएम की भेजी गई पाती का पंचायती राज विभाग एवं जिला सूचना विभाग के स्तर से सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में वितरण किया जा रहा है।