{"_id":"9ca2a3718076a3d38689d2f5ce1f0a7c","slug":"the-slogan-will-teach-beti-bachao-daughter-memory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देंगी स्मृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देंगी स्मृति
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Mon, 18 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी 21 जनवरी को टीकाराम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में तीन हजार छात्राओं के बीच बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद करेंगी। उनकी स्वीकृति मिलने के बाद तैयारी शुरू हो गई है।
स्मृति ईरानी रघुवीर बाल मंदिर में आडिटोरियम एवं बास्केट बाल ग्राउंड का उद्घाटन करेंगी। इसके साथ ही टीकाराम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।
इस कार्यक्रम में हिंदू गर्ल्स एजूकेशन सोसायटी द्वारा संचालित टीकाराम डिग्री कॉलेज, टीकाराम इंटर कॉलेज एवं रघुवीर बाल मंदिर की करीब तीन हजार छात्राएं शामिल होंगी।
विज्ञापन
रघुवीर बाल मंदिर की प्रधानाचार्या डॉ. मंजू गौड़ ने बताया कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आने की स्वीकृति दे दी है। सबसे पहले वे हिंदू गर्ल्स एजूकेशन सोसाइटी के महासचिव हरि प्रकाश गुप्ता के आवास पर प्रबुद्ध लोगों से बातचीत करेंगी। उसके बाद रघुवीर बाल मंदिर एवं टीकाराम कॉलेज में कार्यक्रम में शामिल होंगी।
इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर चार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। स्मृति ईरानी के अलीगढ़ आगमन को लेकर भाजपाई भी उत्साहित है और जीटी रोड पर स्वागत एवं कार्यक्रम पर विचार कर रहे है। हालांकि अभी भाजपा का कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि स्मृति ईरानी टीकाराम कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में आ रही है।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने हिंदू गर्ल्स एजूकेशन सोसायटी द्वारा टीकाराम गर्ल्स कॉलेज में संस्थापक दिवस मनाया गया था। इसमें व्यस्तता के कारण स्मृति ईरानी नहीं आ सकी थी। 21 जनवरी को सोसाइटी के संस्थापक लाला टीकाराम की 150 वीं जयंती भी है।