फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The road to Andareshwar Mahadev Temple will be constructed at a cost of Rs 34.99 lakh.

Aligarh News: 34.99 लाख से बनेगा अंडारेश्वर महादेव मंदिर का मार्ग

Sun, 25 Jan 2026 02:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 25 Jan 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
The road to Andareshwar Mahadev Temple will be constructed at a cost of Rs 34.99 lakh.
कस्बे के प्राचीन अंडारेश्वर महादेव मंदिर के मार्ग के निर्माण की राह आसान हो गई है। शासन ने इस मार्ग के निर्माण के लिए 34.99 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद (नवीन मंडी स्थल, धनीपुर) से यह धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन

खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर ने बताया कि मार्ग निर्माण से श्रद्धालुओं को कीचड़ और धूल से राहत मिलेगी। बड़े मेलों और पर्वों के दौरान जाम लगने से भी राहत मिलेगी। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में इस मार्ग का निर्माण मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने बताया कि अंडारेश्वर महादेव मंदिर अपनी प्राचीनता के साथ भव्य मणिकुटिया के लिए जाना जाता है। यहां पर स्थापित शिव स्वयं प्रकट हैं। इस प्राचीन मंदिर में प्रत्येक सोमवार को कस्बे सहित आसपास गांवों के श्रद्धालु शिवलिंग पर जलाभिषेक करने आते हैं। महाशिवरात्रि और श्रावण मास पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ चढ़ाने पहुंचते हैं। महाशिवरात्रि पर यहां पैर रखने की जगह नहीं रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

जट्टारी उद्योग व व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि लंबे से यह मांग की जा रही थी। जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर समस्या बताई गई थी। उन्होंने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद दिया। कहा कि प्राचीन शिव मंदिर का मार्ग बनने से बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय दुकानदारों और उनके व्यापार को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed