फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The rat cut off the electricity of ten villages

Aligarh News: बिजली घर के फीडर मशीन में घुसा चूहा, चूहे ने गुल कर दी दस गांवों की लाइट

Tue, 27 Jun 2023 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 27 Jun 2023 12:58 AM IST
सार

एक चूहे ने दस गांव के ग्रामीणों को परेशान कर दिया। चूहा बिजली घर की फीडर मीशन में घुस गया। जिससे फॉल्ट हो गया और फीडर से जुड़े दस गांव की बिजली गुल हो गई।

विज्ञापन
The rat cut off the electricity of ten villages
चूहा

विस्तार

अलीगढ़ में लोधा कस्बा के विद्युत उपकेंद्र की मशीन में सोमवार सुबह चूहा घुस गया, जिससे मशीन में फॉल्ट हो गया। इस कारण कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

विज्ञापन


फॉल्ट के चलते गांव लोधा, अमरपुर, नहरा, मोहकमपुर, दुनाई, परसैरा, जोशिया, बाडौन, लोधा की नगरिया, बाडौल का नगला आदि गावों की बिजली सोमवार सुबह चार बजे से दोपहर बारह बजे तक गुल रही। बिजली गुल हो जाने से ग्रामीण परेशान हो गए।
विज्ञापन


पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पाए। कूलर-पंखे न चल पाने से लोग गर्मी से भी बेहाल हो गए। दोपहर बाद बिजली आपूर्ति सुचारू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed