फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The ragging on student protest student beaten , firing

छात्रा की रैगिंग के विरोध पर छात्र को पीटा, फायरिंग

Mon, 18 Jan 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Mon, 18 Jan 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
The ragging on student protest student beaten , firing
महानगर के निजी कॉलेज से बीयूएमएस की पढ़ाई कर रहे छात्र को छात्रा की रैगिंग का विरोध करना भारी पड़ गया। छात्र को शनिवार आधी रात को मेडिकल कॉलेज रोड पर घेरकर पीटा गया और फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में पैर में छर्रा लगने से वह जख्मी हुआ है, जिसे मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है।
विज्ञापन


मुरादाबाद के सिविल लाइंस के मोहल्ला चक्कर किमला निवासी शादिक पुत्र रजा हुसैन यहां महानगर के एक निजी कॉलेज से बीयूएमएस कर रहा है और गोश्त वाली गली सिविल लाइंस में दोस्तों संग किराये पर रहता है।
विज्ञापन


 वाकया दो दिन पुराना है कि जब कुछ सीनियर छात्र कॉलेज में एक छात्रा की रैगिंग कर रहे थे। शादिक ने इस बात का विरोध किया तो उस समय विवाद पैदा हुआ। मगर कुछ लोगों की मध्यस्थता पर विवाद निपट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शनिवार रात एक बजे उसे मेडिकल कॉलेज रोड पर दोस्तों संग घूमते समय घेर लिया गया। जहां मारपीट कर दी। जब साथियों ने विरोध किया तो हमलावर फायरिंग कर भाग गए। इस फायरिंग में शादिक छर्रा लगने से जख्मी हुआ है। सिविल लाइंस पुलिस के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed