फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The race for the money from ATM

पैसे के लिए एक से दूसरे एटीएम तक दौड़

Mon, 19 Dec 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Mon, 19 Dec 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
 The race for the money from ATM
एसबीआई बैंक के एटीएम में पैसा निकालने के लिए लगी भीड़। - फोटो : Amar Ujala
नोटबंदी के करीब डेढ़ महीने गुजर जाने के बाद भी नकदी संकट कम नहीं हुआ है और लोगों की परेशानी बरकरार है। रविवार को बैंकों में अवकाश के कारण एटीएम एक मात्र सहारा था, लेकिन वक्त पर एटीएम भी काम नहीं आए और लोग परेशान होकर एक से दूसरे एटीएम तक दौड़ लगाते रहे। 
विज्ञापन


महानगर के रामघाट रोड पर ही एक दर्जन से अधिक एटीएम हैं, लेकिन रविवार को सुबह से लेकर शाम तक एक भी एटीएम खुले नहीं मिले। एसबीआई मुख्य शाखा एवं सेंटर प्वाइंट स्थित एसबीआई एटीएम पर लंबी लाइन लगी रहीं। विभिन्न क्षेत्रों में एटीएम नहीं चलने के कारण भी यहां दूर-दूर से लोग रुपये निकालने पहुंचे थे।
विज्ञापन


पीएनबी, सिंडिकेट बैंक, केनरा बैंक, इलाहाबाद बैंक, एचडीएफसी, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई, देना बैंक समेत अन्य बैंकों के एटीएम बंद नजर आए। एसबीआई मुख्य शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक देवदत्त शर्मा ने बताया कि एसबीआई मुख्य शाखा एवं सेंटर प्वाइंट के अतिरिक्त आरएएफ, विष्णुपुरी, सासनीगेट, सराय बुर्ज आदि के एटीएम खुले हुए थे और उनसे लोग पैसे निकाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाखा में मुश्किल से 70-80 लाख ही रोज जमा हो पा रहे हैं। वह भी उस स्थिति में जब एसबीआई मुख्य शाखा में तमाम सरकारी कार्य  होते हैं। रेलवे, ट्रेजरी, एआरटीओ के वाणिज्य कर, लाइसेंस व फीस आदि के पैसे यहीं जमा होते हैं। अन्य बैंकों में तो और बुरी स्थिति है।

एसबीआई मुख्य शाखा के सीनियर मैनेजर देवदत्त शर्मा ने अपील की कि पैसे को रोके नहीं। रोटेशन में रखे। इससे समस्याओं के समाधान में मद्द मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed