{"_id":"585ae1654f1c1b1864e3b1fb","slug":"the-provision-drew-a-crowd-at-the-end-of-the-submission-of-the-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूछताछ प्रावधान खत्म होने पर नोट जमा करने को उमड़ी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूछताछ प्रावधान खत्म होने पर नोट जमा करने को उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Thu, 22 Dec 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
The provision drew a crowd at the end of the submission of the inquiry
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्व बैंक द्वारा पांच हजार से ज्यादा राशि के पुराने नोट जमा करने के मामले में बैंक प्रबंधक द्वारा पूछताछ का प्रावधान खत्म होने के बाद बुधवार को बैंकों में नोट जमा कराने वालों की भारी भीड़ रही। पूरे दिन में सभी बैंक शाखाओं में करीब छह करोड़ रुपये से अधिक राशि के पुराने नोट जमा हुए। इधर बैंकों से पैसा निकालने वालों की भीड़ भी कम नहीं रही। बैंकों में लगी लंबी लंबी लाइनों में ग्राहकों में भिड़ंत हुई तो बैंककर्मियों से भी उलझने के मामले आम रहे।
गत् दिवस रिजर्व बैंक ने पांच हजार से ज्यादा राशि के पुराने नोट जमा करने पर प्रबंधक द्वारा पूछताछ समेत अन्य प्रावधानों से ग्राहकों में मायूसी थी। इस चक्कर में मंगलवार को जिले की सभी बैंकों में करीब चार करोड़ की पुरानी करेंसी ही जमा हो सकी थी। लेकिन देर सायं यह प्रतिबंध हटने के बाद बुधवार को पुराने नोट जमा करने वाले लोग उमड़ पड़े। इसके चलते बैंक शाखाओं में भीड़ एक बार फिर बढ़ी नजर आई। पूरे दिन हुए जमा के उपरांत एसबीआई मुख्य शाखा में ही करीब तीन करोड़ रुपये के पुराने नोट जमा हुए।
अन्य बैंक शाखाओं में भी इतनी ही राशि के नोट जमा हुए। इस सबके बीच पैसा निकालने वालों की लाइनें 43वें दिन भी जारी रही। पहले काउंटर अथवा एटीएम तक पहुंचने की कोशिश में कई शाखाओं में झड़पें हुई। रामघाट रोड स्थित केनरा बैंक शाखा एवं ओरियंटल बैंक शाखा में दोपहर के समय कुछ ग्राहक आपस में भिड़ते नजर आए। सेंटर प्वाइंट स्थित एसबीआई के एटीएम पर दो युवकों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
सेंटर प्वाइंट स्थित एक अन्य बैंक शाखा में कम पैसे मिलने को लेकर ग्राहक व बैंक कैशियर में तूतू मैमै हुई। एसबीआई मुख्य शाखा में ही कम पैसे मिलने को लेकर दो व्यक्ति मुख्य प्रबंधक से बहस करने पहुंच गए। रेलवे रोड स्थित पीएनबी बैंक शाखा एवं एसबी कालेज स्थित केनरा बैंक शाखा में भी ग्राहकों के आपस में उलझने की खबर है। एसबीआई मुख्य शाखा के प्रबंधक देवदत्त शर्मा ने बताया कि बैंक में पुरानी करेंसी जमा करने वालों की भीड़ बुधवार को ज्यादा रही।