{"_id":"6b08a638d0bdbaa8f30398f9","slug":"the-preamble-to-the-constitution-was-recited-to-the-students-aligarh-news-c-112-1-sali1002-102610-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: विद्यार्थियों की सुनाई संविधान की प्रस्तावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: विद्यार्थियों की सुनाई संविधान की प्रस्तावना
विज्ञापन
आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधायक व अन्य। संवाद
छर्रा। कस्बा छर्रा में स्थित श्री राममूर्ति गुप्ता राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर फूल सिंह राजपूत की अध्यक्षता में संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में डाॅ. शिखा सिंह ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन प्रस्तुत किया।
डाॅ. संतोष कुमार सिंह ने संविधान निर्माण में डाॅ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को रेखांकित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय में एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।
आंबेडकर के चित्र पर अर्पित किए पुष्प
वहीं, वाल्मिकी बस्ती के अंबेडकर पार्क में क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह ने आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही विधानसभा क्षेत्र छर्रा को मिली विकास की सौगात का शिलान्यास किया गया। मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि लालू महाजन, ठाकुर अनु प्रताप सिंह, कुमारी बॉबी चौहान, संजीव वाल्मीकि, पदम वाल्मीकि, प्रमोद कुमार, विशाल दीप, मनोज कुमार, उमाशंकर, मंडल अध्यक्ष छर्रा वीरेंद्र लोधी आदि मौजूद रहे। गांव रसैनी में ग्रामीणों ने आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।