{"_id":"64837e11952aa07e02052ba6","slug":"the-posters-of-the-house-are-for-sale-were-hung-then-the-action-was-taken-aligarh-news-c-2-1-138027-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मकान बिकाऊ है के जब लगे पोस्टर, तब हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मकान बिकाऊ है के जब लगे पोस्टर, तब हुई कार्रवाई
Sat, 10 Jun 2023 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:13 AM IST
सार
मकान बिकाऊ के पोस्टर टांगने के बाद हरकत में आई पुलिस ने शुक्रवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
मकान बिकाऊ है के पोस्टर लेकर खड़ी पीड़ित के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव समैना में निवासी युवक की पिटाई के मामले में पुलिस के रवैये से नाराज परिजनों ने बृहस्पतिवार को घर पर मकान बिकाऊ के पोस्टर टांग दिए। पीड़ित के पिता का कहना है कि आरोपी मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद छोड़ देती है। इधर, मकान बिकाऊ के पोस्टर टांगने के बाद हरकत में आई पुलिस ने शुक्रवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
बता दें कि गांव समैन निवासी संजीव यादव पुत्र चौब सिंह गाजियाबाद में ट्रांसपोर्ट का काम करता है। पिछले दिनों संजीव एक मुकदमे की तारीख के लिए अलीगढ़ कोर्ट आया था। उसके अगले दिन एक जून की सुबह वह टहलने गया था। गांव के बाहर वह लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसकी जीभ व गाल कटा हुआ था। ठोड़ी का निचला हिस्सा भी कुल्हाड़ी से काट दिया था। दांत टूटे पड़े थे। घायल के पिता ने गांव के ही रतनलाल, सत्येंद्र, गौरव, अखेराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 4 जून को मुख्य आरोपी रतन लाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बृहस्पतिवार को आरोपी सत्येंद्र और अखेराम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पीड़ित के पिता का आरोप है कि आरोपी मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है। इससे आहत होकर वह अपना घर छोड़कर पलायन को मजबूर होंगे। पुलिस ने शाम के घर आकर जबरदस्ती पोस्टर हटा दिए हैं। कहा कि मामले की शिकायत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, डीजीपी व एसएसपी को भी शिकायत भेजी है। इंस्पेक्टर प्रमोद मलिक ने कहा कि मामले के दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपी भी जल्द पकड़े जाएंगे। परिवार ने मकान बिकाऊ है के पोस्टर हटा लिए हैं।
विज्ञापन