{"_id":"67f191ab11d960b06001d985","slug":"the-person-committed-suicide-by-consuming-poisonous-substance-aligarh-news-c-114-1-sali1013-101768-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: व्यक्ति ने विषाक्त खाकर दी जान, जिला पंचायत सदस्य के पति पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: व्यक्ति ने विषाक्त खाकर दी जान, जिला पंचायत सदस्य के पति पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप
Sun, 06 Apr 2025 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:55 AM IST
सार
आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य के पति व स्कूटी स्वामी ने रास्ते में रोक लिया। उन्हें फर्जी तरह से मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इससे आहत होकर रामवीर ने विषाक्त पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
विषाक्त पदार्थ खाया
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
गांव जारौठी में एक व्यक्ति ने 5 अप्रैल की शाम को विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतक के भाई ने जिला पंचायत सदस्य के पति पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अशोक कुमार ने बताया है कि उनके भाई रामवीर सिंह (45) की मोपेड में 2 अप्रैल को गांव जटपुरा के पास स्कूटी सवार युवकों ने टक्कर मार दी थी। इसमें रामवीर सिंह के चोटिल हो गए थे। अगले दिन मामले की शिकायत पुलिस से करने जा रहे थे। आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य के पति व स्कूटी स्वामी ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। उन्हें फर्जी तरह से मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इससे आहत होकर रामवीर ने 5 अप्रैल शाम को विषाक्त पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
घरवाले उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ ही घंटों में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन शव को अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इस बीच पुलिस श्मशान पहुंच गई। थाना पुलिस ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घरवालों ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन