{"_id":"693f20440e2fca22510544da","slug":"the-new-mobile-phone-snatched-away-the-sons-of-two-families-aligarh-news-c-2-1-ali1027-861709-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नए मोबाइल ने छीन लिए दो परिवारों के लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नए मोबाइल ने छीन लिए दो परिवारों के लाल
विज्ञापन
पिता के दिलाए गए नए मोबाइल की खुशी में घर गांव सरूआ जा रहे किशोरों हिमांशु (17) और संतोष (16) की बाइक की कार से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक ने पुलिस को सूचना दी और अपनी ही कार से दोनों घायलों को खैर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों किशोरों को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार, हिमांशु (17) गांव के ही अपने दोस्त संतोष (16) पुत्र रनवीर के साथ खैर स्थित अनाज मंडी में अपने पिता गंभीर सिंह को खाना देने गया था। गंभीर सिंह ट्रक चालक हैं, खाना देने के बाद उन्होंने बेटे हिमांशु को गांव लौटने के लिए नया मोबाइल फोन और 5,000 रुपये दिए थे। नए मोबाइल की खुशी में दोनों किशोर बाइक से सोमना मार्ग होते हुए गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
हिमांशु कर रहा था कंप्यूटर कोर्स, संतोष था इकलौता
दोनों किशोरों की असामयिक मौत से नगला सरूआ गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि हिमांशु ने इसी वर्ष कक्षा 12 उत्तीर्ण की थी और वीरपुरा स्थित एक लाइब्रेरी में कंप्यूटर कोर्स कर रहा था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वहीं संतोष कक्षा 8 का छात्र था और अपने परिवार में इकलौता बेटा था, उसकी दो बहनें हैं।
विज्ञापन
सरूआ में सिसकियां
हादसे के बाद हिमांशु की मां रीना देवी और संतोष की मां प्रभावती का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
कोतवाली पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।