फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The new chamber for the city government is ready.

Aligarh News: शहर की सरकार का नया सदन तैयार

Sun, 04 Oct 2026 02:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
The new chamber for the city government is ready.
जवाहर भवन में बनकर तैयार नया सदन।   - फोटो : अमर उजाला
शहर की सरकार के लिए नया सदन बनकर तैयार हो गया है। आगामी बोर्ड बैठक इसी नए सदन में कराने का लक्ष्य है। वर्तमान में इस सदन के सामने ही एक बड़ा वाटर टैंक बनाया जा रहा है, जिसके ऊपर एक पार्क बनाया जाएगा। 14 करोड़ रुपये की लागत से इस भवन का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

पुराना जवाहर भवन पार्षदों की संख्या बढ़ने के बाद छोटा पड़ने लगा था। पहले नगर निगम में 70 पार्षद थे, नगर निगम की सीमा में नए इलाके जुड़ने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 90 हो चुकी है। जिसके बाद से बोर्ड बैठक और अन्य बैठकों के लिए यह सदन छोटा पड़ने लगा था। बीते तीन वर्षों से नए सदन की जरूरत महसूस की जा रही थी। अब नया सदन बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन

अप्रैल 2025 में शुरू हुआ था निर्माण
अलीगढ़। अप्रैल 2025 में इस भवन का निर्माण शुरू हुआ था। भूतल मिलाकर यह दो मंजिला इमारत है। भूतल पर महापौर कार्यालय और दो पार्षद हाल हैं। हरेक पार्षद हाल में 22-22 लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। प्रथम तल पर नगर आयुक्त का कार्यालय है। इसी तल पर नया सदन बना है, जिसमें 215 की सीटें हैं। सदन के बाहर की सड़क और पार्क बनाया जा रहा है। बाहर बन रहे वाटर टैंक के ऊपर पार्क बनाया जा रहा है। फायर के लिए टैंक भी बनाए गए हैं। साइट इंजीनियर कुलदीप ने बताया कि वाटर टैंक, बाहरी सड़क और पार्क को छोड़कर सभी काम लगभग पूर्ण हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी से शुभारंभ कराने की तैयारी
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि नगर निगम का नया सदन बनकर तैयार हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ से इसका शुभारंभ कराने की तैयारी हो रही है। जल्द ही उन्हें बुलाने के लिए संपर्क किया जाएगा। सीएम योगी से शुभारंभ कराने के बाद नगर निगम की आगामी बोर्ड बैठक इसी नए सदन में कराने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed