फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The Municipal Commissioner said not a single camera was out of order, while the Traffic Superintendent of Police said 40 were out of order

Aligarh News: नगर आयुक्त बोले, एक भी कैमरा खराब नहीं, एसपी ट्रैफिक ने कहा 40 पड़े हैं बंद

Sat, 04 Apr 2026 02:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 04 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Commissioner said not a single camera was out of order, while the Traffic Superintendent of Police said 40 were out of order
मेलरोज बाईपास मोड़ पर लगे सीसीटीवी कैमरे के टूटे तार। - फोटो : samvad
शहर के अलग अलग इलाकों में शोपीस बन रहे सीसीटीवी कैमरों को लेकर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने दावा किया है कि एक भी कैमरा बंद नहीं है, जबकि एसपी ट्रैफिक पुलिस प्रवीण कुमार यादव ने कहा कि 40 कैमरे बंद पड़े हैं। नगर निगम के पास इनकी सूची है। उन्होंने कारण भी गिनाया कि जहां निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहां के सीसीटीवी कैमरे खराब हैं।
विज्ञापन



हालांकि पड़ताल के दौरान दोनों ही दावे शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मजबूत दिखाई नहीं दिए क्योंकि जिन क्षेत्रों से ये तस्वीरें सामने आई हैं, वहां निर्माण कार्य नहीं चल रहे। कई जगह कैमरे इसलिए बंद पड़े हैं क्योंकि खंभे से डीवीआर गायब है। मैलरोज बाईपास के सामने सीसीटीवी के तार टूटे हैं।
विज्ञापन



रसलगंज चौराहा स्थित अग्रसेन चौक के पास भी पुलिस के सीसीटीवी बंद पड़े हैं। हाथरस अड्डे पर लगा कैमरा नीचे झुका है। इन तीनों जगह निर्माण कार्य नहीं चल रहा। एटा चुंगी पर निर्माण कार्य जीटी रोड पर चल रहा है, लेकिन क्वार्सी बायपास पर कैमरे बंद पड़े हैं। स्पष्ट है कि कागजों में सुरक्षा का पूरा इंतजाम है, लेकिन सड़कों पर तस्वीर अधूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed