फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The miscreants ran away after looting cash from the middleman's shop.

Aligarh News: आढ़ती की दुकान से नगदी लूट कर भागे बदमाश

Wed, 27 Sep 2023 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
The miscreants ran away after looting cash from the middleman's shop.
खैर अनाज मंडी स्थित एक आढ़त से स्कॉर्पियो सवार चार रंगबाज युवक छब्बीस हजार रुपये लूट कर भाग रहे थे, जिन्हें किसानों और व्यापारियों ने दौड़ा कर दबोच लिया। उनकी जम कर मजामत की और रुपये वापस कराकर उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन



खैर के मोहल्ला शिकरवार निवासी संजीव अग्रवाल की कृषि उत्पादन मंडी समिति में राजकुमार एंड संस नाम से आढ़त है। मंगलवार शाम करीब चार बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी स्कॉॅर्पियो कार आकर रूकी, उसमें सवार एक युवक उनकी दुकान पर आया। वह आढ़ती संजीव अग्रवाल की ससुराल का निवासी था। रंगबाजी दिखाकर धमकाते हुये संजीव से रुपये मांगने लगा। मना करने पर उसने गल्ले की चाबी छीन ली और गल्ला खोलकर उसमें रखे छब्बीस हजार रुपये निकालकर कार में सवार होकर साथियों संग भाग लिया।
विज्ञापन




उनके निकलते ही आढ़ती ने शोर मचा दिया। जिस पर किसान और अन्य व्यापारी बदमाशों के पीछे हो लिये। सूचना देकर मंडी गेट को बंद करा दिया। कार में से निकल कर दो युवक रुपये लेकर पैदल ही भाग गये। वहीं कार सवार दो युवकों को किसानों व व्यापारियों ने दबोच लिया। उनकी जमकर मजामत की। दोनों पैदल भागे युवकों को भी किसान पकड़ लाये। रुपये वापस आढ़ती को दिलवा दिये। इस दौरान व्यापारी व किसान बेहद आक्रोश में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंडी कमेटी के अध्यक्ष प्रताप चौधरी ने किसी तरह मान मनोव्वल कर व्यापारियों व किसानों से रंगबाज युवकों को बचाया। घटना से पुलिस व मंडी प्रशासन में अफरातफरी मच गई। मंडी सचिव व पुलिस इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गये। चारों को पुलिस थाने ले गई। आढ़ती की तहरीर पर अमित पुत्र जितेन्द्र, कौशल पुत्र पूरन शर्मा निवासी नंदपुर पला थाना लोधा, राजेश पुत्र रामवीर निवासी गांव वाद बामनी थाना गोंडा व नरेन्द्र पुत्र केदार प्रसाद निवासी शिवधाम कालौनी खैर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार में शराब की बोतल और गिलास रखे मिले है। गाड़ी को सीज कर दिया है। वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।






रंगबाज युवक काफी दिनों से कर रहा था आढ़ती को परेशान

खैर। पीड़ित आढ़ती संजीव ने बताया कि उसकी ससुराल लोधा के गांव नंदपुर पला में है। गांव निवासी अमित उसे काफी दिनों से चौथवसूली कर परेशान कर रहा था। कई बार उससे धमकाकर कभी हजार तो कभी दो हजार रूपये ले जाता रहा है। सोमवार को भी वह दुकान पर आया और धमकाकर दो हजार रूपये ले गया था। मंगलवार को वह फिर से आ धमका। जब रूपये देने से मना किया तो चाबी छीन ली और गल्ले में से रुपये निकाल कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed