{"_id":"6705c8cb1b7b41b0fa01cc77","slug":"the-lock-of-the-sweet-shop-was-broken-and-cash-worth-80-thousand-rupees-kept-in-the-cash-box-was-stolen-aligarh-news-c-114-1-sali1013-101236-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मिठाई की दुकान का ताला तोड़ गल्ले में रखी 80 हजार की नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मिठाई की दुकान का ताला तोड़ गल्ले में रखी 80 हजार की नगदी चोरी
विज्ञापन
कस्बे के थाना रोड पर स्थित मारवाड़ी स्वीट्स का पिछले गेट का ताला तोड़कर चोर गल्ले में रखी अस्सी हजार की नकदी निकाल ले गए। सुबह दुकान खोलने पर दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद जांच पड़ताल में दो चोर सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए जिनकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
कस्बे के अजय मारवाड़ी की थाना रोड पर मिठाई की दुकान है। दुकान के पीछे मकान है। दुकान से मकान में आने जाने के लिए एक दरवाजा लगा हुआ है। अजय मारवाड़ी के अनुसार मकान को दुबारा से बनाया जा रहा है, जिसके चलते वह पास के एक दूसरे मकान में रह रहे हैं। इसी का फायदा उठाकर सोमवार रात अज्ञात चोर टूटे पड़े घर में प्रवेश कर गए और दुकान को जाने वाले गेट का ताला तोड़कर गल्ले में रखे अस्सी हजार रुपये चोरी कर ले गए।
सुबह दुकान खोलने पर गल्ला खाली मिला तो गेट खुला होने और ताला टूटने की जानकारी हुई। इस मामले में पुलिस गली के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए कस्बे के ही दो लड़कों की तलाश में जुटी हुई है। एसएचओ विपिन कुमार का कहना है कि अभी तहरीर नही मिली है फिर भी एक टीम सीसीटीवी में दिख रहे लड़कों की तलाश में जुटी हुई है।