फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The licenses of three commission agents who caused traffic jam in Khair Mandi were suspended.

Aligarh News: खैर मंडी में जाम लगवाने वाले तीन आढ़तियों का लाइसेंस हुआ निलंबित

Wed, 08 Oct 2025 02:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The licenses of three commission agents who caused traffic jam in Khair Mandi were suspended.
मंडी समिति खैर में लागू नियमों का उल्लंघन कर जाम लगवाने वाले तीन आढ़तियों की फर्मों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। बीती छह सितंबर को गौरी ट्रेडिंग कंपनी दुकान संख्या बी-42, कुमार ट्रेडर्स दुकान संख्या सी-5 और जय बजरंग ट्रेडर्स दुकान संख्या ए-48 ने मंडी परिसर में बनी मुख्य सड़कों पर धान उतरवा दिया था। जिससे पूरे परिसर में ट्रैक्टर और ट्रकों का आवागमन प्रभावित हुआ था। मंडी और अलीगढ़-पलवल हाईवे पर जाम लग गया था।
विज्ञापन




खैर एसडीएम ने इन तीनों फर्मों के खिलाफ सख्त करवाई करते हुए लाइसेंस निलंबित कर 15 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण नहीं देने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। गौर हो कि मंडी में रोजाना लगभग एक लाख बोरे धान की आवक हो रही है, जिससे पूरा कस्बा जाम की समस्या से जूझ रहा है।
विज्ञापन





इसके समाधान के लिए एसडीएम शिशिर कुमार सिंह, मंडी सचिव योगेंद्र सिंह ने मंडी आढ़तियों के साथ बैठक कर कुछ नियम लागू कराए थे। इसके तहत मंडी एक दिन खुलती है तो दूसरे दिन बंद रहती है, ताकि धान उठाकर कंपनियों तक भेजा सके। जगह खाली हो तो दूसरा धान लिया जाए। सभी आढ़तियों ने इस पर अपनी सहमति जताई थी। तीन फर्मों ने उल्लंघन किया, इन पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed