फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Inspector trapped for asking for money

Aligarh News: तीन हजार रुपये ले लिए, 17 हजार और मांगने पर फंसा दरोगा, सीओ ने की जांच, हो सकती है कार्रवाई

Sat, 15 Jun 2024 03:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sat, 15 Jun 2024 03:58 AM IST
सार

झगड़े की थाने में शिकायत हुई। समझौता करने वालों से दरोगा ने रिश्वत मांगी। इसका वीडियो वायरल हो गया। एसएसपी के आदेश पर मामले की जांच सीओ ने की और जांच आख्या एसएसपी को भेज दी। माना जा रहा है कि दरोगा पर कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
Inspector trapped for asking for money
आरोपी हल्का इंचार्ज सीसीटीवी कैमरे में - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

साधु आश्रम हलका क्षेत्र के गांव चौगानपुर में झगड़े की थाने में शिकायत करने के बाद समझौता करने वालों से दरोगा ने रिश्वत मांगी। तीन हजार रुपये ले लिए। 17 हजार रुपये और मांग रहा था। मामले का वीडियो वायरल हो गया। इस पर एसएसपी ने सीओ अतरौली से जांच कराई। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीओ की जांच रिपोर्ट पर दरोगा पर कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

गांव चौगानपुर निवासी संजय चौहान के अनुसार करीब 15 दिन पहले गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। एक पक्ष ने दूसरे के बेटे पर छेड़खानी करने का आरोप लगाकर हलका इंचार्ज ताहिर हुसैन को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच गांव के संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। आरोप है कि दरोगा ने समझौते की कॉपी लेने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो जून की दोपहर करीब दो बजे दरोगा ताहिर अहमद तालानगरी स्थित उनकी फैक्टरी में आए। वहां पर दोनों पक्ष के लोग थे। काफी मिन्नतों के बाद तीन हजार रुपये लेने के बाद ही समझौते की कॉपी ली। संजय चौहान के अनुसार अब दरोगा उन पर 17 हजार रुपये और दिलवाने अथवा अपने पास से देने का दबाव बना रहे हैं। इस मामले का एक वीडियो वायरल हो गया। एसएसपी संजीव सुमन ने इसका संज्ञान लेकर सीओ अतरौली को जांच दी।

एसएसपी के आदेश पर मामले की जांच की गई है। जांच आख्या एसएसपी को भेज दी गई है। आगे की जो भी कार्रवाई है वह एसएसपी के स्तर पर होगी। -मो. अकमल, सीओ अतरौली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed