फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The inspector slapped me and I stopped hearing.

Aligarh News: दरोगा ने मारा थप्पड़ तो सुनाई देना बंद हो गया

Mon, 16 Sep 2024 05:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 16 Sep 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
The inspector slapped me and I stopped hearing.
गांव हुसेपुर निवासी लकड़ी ठेकेदार बबलू को शनिवार को थाने के एक दरोगा ने ऐसा थप्पड़ मारा कि उसके एक कान से सुनाई देना बंद हो गया। परिवार वाले उसका इलाज करा रहे हैं। पीड़ित ने सोमवार को एसएसपी से मिलकर शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

बबलू के अनुसार वह श्रीनिवास के साथ लकड़ी की ठेकेदारी करते हैं। बारिश और आंधी में लक्ष्मण सिंह नेता की जगह पर खड़ा पीपल का पेड़ गिर गया था। उन्होंने उस पेड़ को काटकर बेचने और मजदूरी काटकर बचे रुपये किसी मंदिर में दान करने की बात कही। इस पर दोनों ने शनिवार को दिन भर पेड़ को काटा। शाम में ट्रैक्टर में लादकर लकड़ी बेचने कौड़ियागंज जा रहे थे।
विज्ञापन

तेहरा मोेड़ पर चेकिंग कर रहे एक दरोगा ने रोककर पांच हजार रुपये मांगे। रुपये देने से इंकार करने और ट्रैक्टर को थाने में बंद करने की बात कहने पर दरोगा ने उनके कान के पास जोरदार थप्पड़ मारा। इससे कान में सुनाई देना बंद हो गया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी शत्रुघ्न सिंह ने मामला संज्ञान में होने से इंकार किया। कहा कि शिकायत आने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed