{"_id":"6892692898e4fff2a2011b0a","slug":"the-injured-person-died-during-treatment-in-the-accident-aligarh-news-c-301-1-sali1012-102283-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हादसे में घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हादसे में घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
Wed, 06 Aug 2025 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को गांव ढांड में दुकान में स्कार्पियो घुसने से घायल शिवम निवासी गांव कैमथल की इलाज के दौरान सोमवार की रात दिल्ली में मौत हो गई। मंगलवार की शाम गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
गांव कैमथल निवासी ओमेंद्र सिंह के अनुसार उनका भतीजा शिवम (20) पुत्र हरिराम सिंह दो भाइयों में बड़ा था और स्नातक का छात्र था। शुक्रवार को दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे गोंडा-इगलास पर गांव ढांड में एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक ले रहा था। उसके साथ सचिन निवासी सलेमपुर, रणदीप निवासी सादाबाद भी थे। इसी दौरान गोंडा की ओर से आई अनियंत्रित स्कॉर्पियो उनके भतीजे शिवम सहित तीनों को टक्कर मारते हुए दुकान में जा घुसी।
हादसे में इन तीनों के अलावा दुकानदार कैलाश चंद्र और कुलदीप घायल हुए थे। शिवम की हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान सोमवार रात उसकी मौत हो गई। गोंडा पुलिस के अनुसार घटना में दर्ज रिपोर्ट में युवक की मौत का मामला भी शामिल कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।