फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The couple ate poison

दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत

Wed, 23 Oct 2019 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
The couple ate poison
हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावरहाउस में तैनात सीआईएसएफ जवान और उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मंगलवार की सुबह दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया। अस्पताल में महिला को मृत घोषित कर दिया गया जबकि जवान को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतका का कान कटा था। पुलिस दंपती में झगड़ा होने की बात मानकर चल रही है। दोनों के तीन साल का एक बेटा है।
विज्ञापन

मूलरूप से तहसील बाढ़ जिला पटना (बिहार) निवासी अजीत कुमार पुत्र विजय प्रताप सिंह सीआईएसएफ में सिपाही हैं और हरदुआगंज तापीय परियोजना में तैनात हैं। परिवार समेत वह कासिमपुर की फर्स्ट कालोनी के क्वार्टर नंबर आठ पर रहते हैं। अजीत की ड्यूटी तापीय परियोजना के महाप्रबंधक आरके वाही की कोठी पर है। मंगलवार को तड़के पांच बजे उन्हें ड्यूटी पर पहुंचना था लेकिन वह वहां नहीं पहुंचे। साथी सिपाही की ओर से मोबाइल मिलाए जाने पर कॉल रिसीव नहीं हुई। काफी देर तक न पहुंचने पर सीआईएसएफ के एक जवान को उनके घर पर भेजा गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बावजूद अंदर से जवाब न मिलने पर बुलाने पहुंचे जवान ने उच्चाधिकारियों व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद क्वार्टर का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो सिपाही अजीत की पत्नी जूली (28) बाथरूम के पास गंभीर हालत में बेहोश पड़ी थी। पास फर्श पर खून पड़ा था। सिपाही अजीत कुमार भी एक ओर पड़ा तड़प रहा था। आननफानन में दोनों को परियोजना हास्पिटल ले जाया गया जहां जूली को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। एसओ जवां नरेश कुमार के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही स्थिति पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed