फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The country should be matchless when Aarti and Azaan become one

देश बेमिसाल हो जाए जब आरती और अजान एक हो जाए

Sun, 14 Aug 2022 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The country should be matchless when Aarti and Azaan become one
कवि वेद प्रकाश मणि का सम्मान करते विधायक अनिल पाराशर, अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार। - फोटो : CITY OFFICE
देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को नगर निगम स्थित जवाहर भवन में अमर शहीदों के नाम एक शाम, शहीदों के नाम कार्यक्रम में कवियों की खूब महफिल सजी। कवियों ने क्रांतिकारियों की कुर्बानियों की दास्तां सुनाई तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन का उद्घाटन कोल विधायक अनिल पाराशर, पार्षद अनिल सेंगर, अपर नगरायुक्त अरुण कुमार गुप्त, उप नगरायुक्त राज किशोर प्रसाद, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद, पूजा श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता मानव महाजन, मनीष बिट ने संयुक्त रूप से मां भारती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। देश के अमर वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को देश के प्रख्यात कवियों ने जब अपने अनोखे अंदाज से शब्दों की सलामी दी तो भारत के रणबांकुरों के सम्मान में जुटे देशप्रेमी दर्शकों ने खड़े होकर अपनी श्रद्धांजली दी।
विज्ञापन

मंच पर कवि वेद प्रकाश मणि, डॉ. राधेश्याम मिश्र कानपुर, शरदकांत लकेश पटियाली, डॉ. रामराज आजाद (कचौरा),बलराम सरस, अरविंद संवेदित, डॉ. ममता, अंशु अवनि, अजय अर्पण, अशोक पांडेय, आकाश रोशन ने कारगिल युद्ध, कैप्टन विक्रम बत्रा, भगत सिंह मंगल पांडे, चंद शेखर,बहादुर शाह जफर की गाथा, देश की आन- बान शान तिरंगा को लेकर अपनी कविताएं सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कोल विधायक अनिल पारासर एवं नगर आयुक्त गौरांग राठी ने अमर शहीदों को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन धन्य है जो वतन के काम आते हैं। आयोजन में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, एक्सईएन मनोज कुमार प्रभात, कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह, कर अधीक्षक राजेश जैन, राजेंद्र सिंह, एसएफआई अनिल आजाद, बिशन सिंह, प्रदीप पाल नाजिर, संजय सक्सेना, तरुण पाठक, मीडिया सहायक एहसान रब, चक्रवर्ती दत्त, संदीप, अकील, विनय, मनीष शर्मा, मुकेश कुमार सिंह, डॉ. मुकेश चंद्र, प्रेम प्रकाश भारद्वाज, अतुल राजाजी, राजेश संगम, संजय गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed