{"_id":"6ab4a5a0eb9fc8d22b06445f","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-aligarh-visit-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दौरा, समीक्षा बैठक और हनुमंत कथा में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दौरा, समीक्षा बैठक और हनुमंत कथा में होंगे शामिल
Thu, 24 Sep 2026 09:53 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 24 Sep 2026 09:53 AM IST
सार
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज अलीगढ़ आ रहे हैं। वह सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से संवाद और अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वह शाम को हनुमंत चरित कथा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार को अलीगढ़ जनपद भ्रमण पर रहेंगे। वह राजकीय वायुयान से दोपहर सवा दो बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सांगवान सिटी स्थित एमएलसी चौ. ऋषिपाल सिंह के आवास पहुंचेंगे।
विज्ञापन
यहां से सर्किट हाउस जाएंगे, जहां पौने तीन बजे से जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। सर्किट हाउस में ही विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। जिले से संबंधित विकास एवं प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
विज्ञापन
दोपहर चार बजे टीकाराम कॉलोनी नौरंगाबाद स्थित भाजपा महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा के आवास जाएंगे। वहीं से डीएवी इंटर कॉलेज नौरंगाबाद पहुंचेंगे। यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती एवं सेवा संकल्प अभियान माह के उपलक्ष्य में आयोजित श्री हनुमंत चरित कथा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद अलीगढ़ एयरपोर्ट से लखनऊ के प्रस्थान करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह एवं महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री भी आएंगे आज
अलीगढ़। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी बृहस्पतिवार को अलीगढ़ आ रहे हैं। वह दोपहर तीन बजे डीएवी इंटर कॉलेज नौरंगाबाद में आयोजित श्री हनुमंत चरित्र कथा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।