{"_id":"6ab4d2841f679b2c090a557e","slug":"husband-kills-wife-over-dispute-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: पिसावा में पति ने पत्नी की हत्या की, अनबन में हमला कर मार डाला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: पिसावा में पति ने पत्नी की हत्या की, अनबन में हमला कर मार डाला, केस दर्ज
Thu, 24 Sep 2026 01:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:04 PM IST
सार
अलीगढ़ के पिसावा थाना क्षेत्र के ग्राम पोस्तिका में पति मुकेश ने पत्नी की हत्या कर दी। यूपी-112 को सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। अनबन के चलते हमले में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ के पिसावा थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आज सुबह यूपी-112 को ग्राम पोस्तिका में हुई इस घटना की सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि महिला की अपने पति मुकेश से किसी बात को लेकर अनबन थी। इसी अनबन के चलते पति मुकेश ने महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल किया। गंभीर चोटों के कारण महिला की मृत्यु हो गई। घटनास्थल का निरीक्षण उच्चाधिकारियों ने किया। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। पीड़ित परिवार से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तजार
क्षेत्राधिकारी खैर अभिषेक कुमार पटेल ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी प्रचलित है। घटना के स्पष्ट कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।
विज्ञापन