फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The commotion continued for two hours, people accepted the assurance

Aligarh News: दो घंटे तक होता रहा बवाल, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

Sat, 09 Dec 2023 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
The commotion continued for two hours, people accepted the assurance
ऊपरकोट कोतवाली के महिला के गोली लगने की जानकारी पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। सीओ प्रथम उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया। इसी बीच एसपी देहात पलाश बंसल आ गए। बाद में एसएसपी भी पहुंच गए। बाद में वहां पूर्व विधायक जमीरउल्लाह, पूर्व मेयर मो.फुरकान, सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी, बसपा नेता सलमान शाहिद आदि भी पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों से वार्ता के बाद दरोगा पर मुकदमा, गिरफ्तारी आदि कार्रवाई की मांग रखी गई। वहां लोगों को समझाकर जैसे तैसे शांत किया गया।
विज्ञापन







साथ ही, तहरीर के आधार पर मुकदमा व निलंबन की घोषणा की गई। तब जाकर करीब दो घंटे के हंगामे के बाद लोग शांत हुए। मगर थाने के आसपास देर शाम तक मजमा लगा रहा। मामले में बेटे ईशान की तहरीर पर दरोगा पर हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। साथ में गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। वहीं, महिला को मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर पर रखा गया है। माहौल को देखते हुए मेडिकल कॉलेज व ऊपरकोट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed