फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The admission process of Kendriya Vidyalaya will start from April 1st

एक अप्रैल से शुरू होगी केंद्रीय विद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया

Sat, 27 Mar 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
The admission process of Kendriya Vidyalaya will start from April 1st
केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया एक अप्रैल से प्रारंभ होगी। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन ने प्रवेश की समय सारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन

समय सारिणी के मुताबिक कक्षा एक में प्रवेश के लिए एक अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे, जिसकी अंतिम तिथि 19 अप्रैल है। सभी पंजीकृत विद्यार्थियों की चयनित और प्रतीक्षा सूची का प्रदर्शन 23 अप्रैल को होगा। सेवा श्रेणी वरीयता क्रम में चयनित विद्यार्थियों की सूची का प्रदर्शन एवं आरक्षित वर्ग की सीटों को सुरक्षित रखते हुए प्रवेश प्रक्रिया तीन मई को संपन्न होगी।

शिक्षा का अधिकार, अनुसूचित जाति-जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के कक्षा एक में प्रवेश के लिए दूसरी अधिसूचना दस मई को जारी होगी। इसके आवेदन ऑफलाइन 13 मई तक भरे जा सकेंगे। कक्षा दो तथा अन्य कक्षाओं का पंजीकरण ऑफलाइन तरीके से तभी संपन्न होगा, जब सीटें खाली होंगी। यह आवेदन आठ अप्रैल से 15 अप्रैल तक होंगे। कक्षा द्वितीय तथा आगे की कक्षाओं के लिए प्रवेश 20 से 27 अप्रैल के बीच होंगे। कक्षा 11 को छोड़कर सभी कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 मई है। केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के कक्षा 11 में प्रवेश के लिए कक्षा दस के परिणाम घोषित होने के दस दिन बाद किए जा सकेंगे। कक्षा 11 के लिए प्रवेश सूची जारी करना और इनके प्रवेश की प्रक्रिया कक्षा दस के परिणाम घोषित होने के 20 दिन बाद शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed