{"_id":"67b0f557b5f38c79c1061233","slug":"the-accused-of-firing-surrendered-in-the-court-aligarh-news-c-114-1-sali1013-101613-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फायरिंग के आरोपी ने न्यायालय में किया समर्पण, एक अभी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फायरिंग के आरोपी ने न्यायालय में किया समर्पण, एक अभी फरार
Sun, 16 Feb 2025 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:43 AM IST
सार
तीन युवकों ने कलाई गांव में एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसमें एक बालक छर्रे लगने से घायल हो गया था। मामले में एक को पुलिस ने पकड़ लिया था। एक अन्य आरोपी ने कोर्ट में समर्पण कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी ने किया समर्पण
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
गांव कलाई में एक मकान को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने की घटना में आरोपी दिनेश उर्फ काली ने 14 फरवरी को न्यायालय में समर्पण कर दिया। वहीं इस मामले में नामजद एक आरोपी अभी भी फरार है।
विज्ञापन
सोमवार शाम तीन युवकों ने कलाई गांव में एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसमें एक बालक छर्रे लगने से घायल हो गया था। मामले में जयवीर सिंह की ओर से दिनेश उर्फ काली, उसका भाई सीटू निवासी दाउदपुर और बरानदी गांव के लखन को नामजद किया गया था।
विज्ञापन
मामले में लखन को पुलिस ने पकड़ लिया था। काली को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। 13 फरवरी शाम एक बाग की घेराबंदी भी की, जिसके बाद 14 फरवरी को उसने न्यायालय में समर्पण कर दिया। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। वहीं काली का भाई सीटू फरार है।
विज्ञापन