{"_id":"60ce43288ebc3e0d927af10e","slug":"the-accused-caught-while-filling-the-cylinder-ran-away-after-recording-the-statement-city-office-news-ali2659732196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर भरते हुए पकड़ा आरोपी बयान दर्ज करा कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर भरते हुए पकड़ा आरोपी बयान दर्ज करा कर भागा
विज्ञापन
महानगर की संजय गांधी कालोनी में पीपल वाली गली के पास खाली प्लाट में घरेलू गैस सिलिंडर की अवैध रिफिलिंग का धंधा पकड़ा गया। जिला पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद मौके पर पकड़ा गया आरोपी विनीत कुमार सभी की आंखों के सामने ही फरार हो गया। पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बरामद माल को स्थानीय एजेंसी संचालक के सुपुर्द कर विनीत के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
पूर्ति निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वह अपने सहयोगी विपुल कुमार के साथ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे। जहां से एक आधा भरा, एक पूरा भरा और बीपीसीएल का एक खाली सिलिंडर, इलेक्ट्रानिक कांटा, गैस रिफिलिंग करने के उपकरण बरामद हुए। आरोपी विनीत कुमार निवासी विकास नगर निकट विजय वाटिका ने बताया कि वह अवैध रूप से सिलिंडर भरता है।
पूर्ति विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर उसके बयान भी दर्ज कर लिया। इस बीच वहां भीड़ एकत्र हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी भीड़ का फायदा उठा कर वह विनीत वहां से फरार हो गया। पकड़ा गया सामान नेत्रपाल इंडेन गैस सर्विस वसुंधरा एन्क्लेव क्वार्सी एटा चुंगी बाईपास के सुपुर्द कर दिया गया।