{"_id":"65186e950697dd4f380798f4","slug":"termination-action-on-negligence-in-making-ayushman-card-aligarh-news-c-105-1-sali1005-393-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही, पंचायत सहायकों के सेवा समाप्ति की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही, पंचायत सहायकों के सेवा समाप्ति की संस्तुति
Sun, 01 Oct 2023 12:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:23 AM IST
सार
नगला पदम और ओगीपुर में भी आयुष्मान कार्ड बनाने में पंचायत सहायकों की लापरवाही सामने आई। इस पर बीडीओ ने उनकी सेवा समाप्त करने के लिए सीडीओ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने पर एसडीएम ने तीन राशन डीलरों की मशीन जब्त करने के साथ ही आरोप पत्र जारी करने का निर्देश दिया है। वहीं खंड विकास अधिकारी ने दो पंचायत सहायकों की सेवा समाप्त करने के लिए सीडीओ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
एसडीएम केबी सिंह के अनुसार ओगीपुर, रामनगर, एलमपुरा, गोरना रसीदपुर, ख्यामई में आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने पर राशन डीलरों की मशीनों को जब्त किया गया है। उन्हें आरोप पत्र जारी करने का पूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं नगला पदम और ओगीपुर में भी आयुष्मान कार्ड बनाने में पंचायत सहायकों की लापरवाही सामने आई। इस पर बीडीओ ने उनकी सेवा समाप्त करने के लिए सीडीओ को पत्र लिखा है। एसडीएम केबी सिंह ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने में रुचि न लेने वाले कर्मचारियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन