Tension in Bhimpur Ibrahim: गांव में तनाव, पुलिस तैनात, ग्राम प्रधान पति-पूर्व प्रधान समेत तीन भेजे जेल
पुलिस ने गांव से अपने फुंके वाहनों को हटवा लिया और थाने में रखवा दिया गया है। भीड़ पर जो मुकदमा दर्ज किया गया है उसमें सभी गाड़ियों का जिक्र है। पुलिस की तीन जीपों के शीशे भी तोड़े गए हैं। एक जीप में आग लगाने की भी कोशिश की गई थी।
विस्तार
अलीगढ़ के भीमपुर इब्राहिमपुर गांव में 28 जनवरी को ग्राम समाज की भूमि पर लगाई गई आंबेडकर की प्रतिमा को हटाने पर हुए बवाल के दूसरे दिन भी गांव में तनाव रहा। भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। ड्रोन की मदद से गांव की निगरानी की जा रही है।
वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार किए गए ग्राम प्रधान पति निर्देश लोधी और पूर्व प्रधान छत्रपाल सिंह समेत तीन लोगों को जेल भेज दिया है। जबकि दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी गई। किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
गोंडा रोड स्थित गांव भीमपुर-इब्राहिमपुर में 28 जनवरी को हुए बवाल में 11 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। इन सभी का रात में ही उपचार कराया गया था। बुधवार को गांव में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया। कई जगह तलाशी अभियान भी चलाया गया। ग्राम समाज की जिस भूमि पर आंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई थी और जहां मंदिर का निर्माण कराया जा रहा था उन दोनों प्लॉटों पर खंभा लगाकर तारकशी कर दी गई है। गांव में गांधीपार्क, रोरावर, देहली गेट थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। पीएसी भी गांव में लगा दी गई है। वहीं, आरोपी पक्ष के लोग अपने घरों पर ताले लगाकर फरार हो गए हैं। घरों पर केवल महिलाएं ही थीं।
गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश
पथराव व बवाल के मामले में नामजद व प्रकाश में आए आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें रात भर गांव में दबिश देती रहीं। हालांकि, पुलिस नामजदों में से सिर्फ ग्राम प्रधान के पति निर्देश लोधी, पूर्व प्रधान छत्रपाल सिंह और अन्य ग्रामीण धर्मेंद्र कुमार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर सकी है।
भीड़ ने फूंके थे सात वाहन...पुलिस को भारी नुकसान
आंबेडकर की प्रतिमा को पुलिस द्वारा हटाने पर हुए बवाल में पुलिस के सात दोपहिया वाहन फूंके गए थे। चार पहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। इससे पुलिस को भारी नुकसान हुआ है। बुधवार को 