फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ten years sentence for cow killers worthwhile initiative: Krishna Gupta

गो हत्यारों को दस वर्ष की सजा सार्थक पहल : कृष्णा गुप्ता

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
Ten years sentence for cow killers worthwhile initiative: Krishna Gupta
गाय के बछड़े को दूध पिलाती कृष्णा गुप्ता - फोटो : AMAR UJALA
हेडिंग गो हत्यारों को दस वर्ष की सजा सार्थक पहल : कृष्णा गुप्ता अलीगढ़। पंचायती गोशाला नगला मसानी की प्रमुख कृष्णा गुप्ता ने कहा है कि  सीएम योगी ने गोमाता के हत्यारों के लिए 10 वर्ष की सजा एवं उनके पोस्टर  लगाने का फैसला कर बड़ी पहल की है। वह दिन अब दूर नहीं, जब हमारी गोमाता  राष्ट्रमाता के नाम से जानी जाएंगी। उन्होंनेे कहा जिस गऊ मां के अंदर 33  करोड़ देवताओं का वास है उनको किस तरह से निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी जाती  थी और उनको तड़पा तड़पा कर मारा जाता था। अब ऐसा नहीं हो  पाएगा। वैदिक  संस्कृति में गोमाता को पृथम पूज्य माना जाता है। पहली रोटी गोमाता के नाम  से निकाली जाती है। जिससे घर में सुख समृद्धि और खुशियां बनी रहती हैं।  गोमाता देवालय और औषधालय है। इन पर हाथ फेरने से रोटी खिलाने से सारी  बीमारियां दूर हो जाती हैं इसके पंचगव्य लेने से गोमूत्र सेवन करने से जटिल  से जटिल रोग दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी गौ भक्तों से निवेदन है  कि गोशालाओं मेंं गोपालन में भाग ले। गोसेवा से ही  कोरोना महामारी का अंत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed