{"_id":"66c12c25315004c8260ae4b4","slug":"tempo-overturns-in-khanti-after-hitting-bike-aligarh-news-c-108-1-atl1001-101354-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पलटा टेंपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पलटा टेंपो
Sun, 18 Aug 2024 04:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
गांव नरौना 12 नंबर के निकट अलीगढ़ की ओर से सवारियां लेकर आ रहा टेंपो बाइक में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खंती में पलट गया। इससे बाइक सवार स्कूल प्रबंधक सहित टेंपो सवार लोग घायल हुए हैं। दो घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
गांव डडार अलूपुरा निवासी स्कूल प्रबंधक केसर अली शनिवार की सुबह बाइक से अलीगढ़ से अतरौली आ रहे थे। नरौना 12 नंबर के निकट अलीगढ़ की ओर से सवारियां लेकर अतरौली आ रहे टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित टेंपो खंती में पलट गया। इससे सवारियों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने टेंपो सवार लोगों को बाहर निकाला। हादसे में केसर अली के साथ ही राजकुमार पुत्र लक्ष्मीनाराण निवासी हरदुआगंज गंभीर रूप से घायल होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। अन्य घायलों का प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।