{"_id":"66bbd818984d4c085a0c1914","slug":"tempo-driver-called-his-acquaintances-and-beat-up-the-passengers-aligarh-news-c-301-1-sali1012-100979-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: परिचितों को बुलाकर टेंपो चालक ने सवारियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: परिचितों को बुलाकर टेंपो चालक ने सवारियों को पीटा
Wed, 14 Aug 2024 03:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
थाना इगलास के गांव करथला निवासी उपेंद्र पुत्र दिनेश कुमार, मुकेश पुत्र पूरन सिंह और नितिन पुत्र उदयवीर सिंह को सोमवार की सुबह तलेसरा गांव के पास टेंपो चालक और उसके साथियों ने पीटा। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। उपेंद्र के अनुसार वह अपने साथियों के साथ जाहरवीर बाबा का दर्शन कर टेंपो से गांव लौट रहे थे।
रास्ते में गांव निवासी टेंपो चालक पवन पुत्र धर्मवीर सिंह व सतेंद्र पुत्र रणधीर सिंह से झगड़ा हो गया। इस पर उक्त दोनों ने गांव तलेसरा के समीप अपने रिश्तेदार पंकज के भाई के साथ बारह अज्ञात लोगों को बुला लिया जो गांव पचावरी के रहने वाले हैं। इसके बाद टेंपो रोककर उनकी तीनों को बुरी तरह से पीटा। राहगीरों के रुकने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए।