{"_id":"61e85e6d091c9b7f3c2f9411","slug":"tejveer-guddu-join-bsp-with-family-daughter-in-law-bsp-candidate-from-khair-aligarh-news-ali2834557126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः पूर्व जिपं अध्यक्ष तेजवीर गुड्डू परिवार सहित बसपा में, पुत्रवधु खैर से प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः पूर्व जिपं अध्यक्ष तेजवीर गुड्डू परिवार सहित बसपा में, पुत्रवधु खैर से प्रत्याशी
विज्ञापन
चारू केन । खैर बसपा प्रत्याशी
- फोटो : CITY OFFICE
जिले की सियासत में लगातार घटनाक्रम बदल रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार देर शाम एक और नया बदलाव हुआ है। कल तक अपनी पुत्रवधु के लिए खैर सुरक्षित सीट से रालोद से टिकट मांग रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू परिवार सहित बसपा में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही पार्टी ने खैर से घोषित प्रत्याशी प्रेम सिंह जाटव के स्थान पर गुड्डू की पुत्रवधु चारू कैन को नया प्रत्याशी घोषित किया है। बृहस्पतिवार (आज) को नामांकन करेंगे।
जानकारी देते हुए बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने बताया कि अब तक पार्टी ने खैर सुरक्षित सीट से प्रेम सिंह जाटव को प्रत्याशी बनाया था। मगर पार्टी ने क्षेत्र में मजबूत स्थिति का आकलन करते हुए अपना प्रत्याशी बदला है। रालोद से टिकट की दावेदारी कर रहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू के छोटे बेटे कार्तिक चौधरी की पत्नी चारू कैन ने परिवार के साथ पार्टी की सदस्यता ली है। इसी के साथ पार्टी ने उन्हें बसपा से प्रत्याशी घोषित किया है। प्रेम सिंह जाटव का टिकट काट दिया गया है। जिलाध्यक्ष के अनुसार एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहीं चारू कैन मूल रूप से टप्पल क्षेत्र रहने वाली हैं। उनके पिता हापुड़ में डॉक्टर हैं। तेजवीर सिंह गुड्डू व उनके परिवार का पुराना राजनीतिक कैरियर है। खुद गुड्डू जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। परिवार में विधानसभा से लेकर लोकसभा तक कई चुनाव लड़े गए हैं। इसी के चलते यह बदलाव किया गया है। खुद गुड्डू ने बताया कि बसपा व पार्टी अध्यक्ष की सर्वजन हिताय की नीति से प्रभावित होकर बसपा में शामिल हुए हैं और पुत्रवधु को पार्टी ने टिकट दिया है। आज नामांकन करेंगे।
टिकट कटने से नाराज खैर प्रत्याशी ने बसपा कार्यालय घेरा
बसपा के खैर विधानसभा सीट से प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह जाटव को पार्टी ने बी फार्म नहीं दिया है। बुधवार को प्रेमपाल सिंह सारसौल स्थित बसपा कार्यालय पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने पार्टी के इस फैसले का विरोध किया। खैर, टप्पल सहित कई गांवों के समर्थकों के साथ वहां नारेबाजी की। समर्थकों ने बसपा कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे लोगों को टिकट दे रही है जो अन्य समाज से हैं। पार्टी दमदार प्रत्याशी को टिकट दे। वहीं इस संबंध में जिलाध्यक्ष रतन दीप ने बताया कि हाईकमान ने खैर विधानसभा सीट से प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह को बी फार्म नहीं दिया है। क्षेत्र के लोगों में उन्हें लेकर विरोध था। कुछ लोगों ने आपत्ति भी दर्ज कराई थी। पार्टी का फैसला ही अंतिम फैसला है। जल्द ही इस सीट पर दमदार प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
रालोद में बरौली से बदलाव का शोर, गौड़ बोले आज करेंगे नामांकन
अलीगढ़। रालोद में बरौली सीट पर प्रत्याशी पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ को बुधवार को नामांकन करना था। मगर किन्हीं कारणों से वे नामांकन नहीं कर सके। बस इसी बात को लेकर शोर मच गया कि कहीं पार्टी बदलाव तो नहीं कर रही। इस शोर की वजह यह भी थी कि बरौली से अब तक भाजपा से टिकट मांग रहे अभिमन्यु राज सिंह रालोद के नाम पर नामांकन पत्र भी खरीद ले गए। मगर देर रात प्रमोद गौड़ ने संपर्क होने पर बताया कि दस्तावेज पूरे नहीं हो पाए थे। आज बृहस्पतिवार को नामांकन करेंगे। उनके पास बी फार्म है। अगर कोई बदलाव जैसी बात होती तो बी फार्म नहीं मिला होता।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुडडू बसपा में शामिल हुए ।- फोटो : CITY OFFICE