फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tehsil Koil Bar Association Election

तहसील कोल बार एसोसिएशन: 70 वोट से जीत कर विजय सिंह बने अध्यक्ष, महेंद्र प्रसाद धाकरे सचिव

Sun, 29 Dec 2024 08:35 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 29 Dec 2024 08:35 AM IST
सार

अध्यक्ष पद पर विजयी विजय सिंह तेवतिया ने 165 मत हासिल कर अपने एक मात्र प्रतिद्वंदी ओम प्रकाश शर्मा (95 मत) को 70 वोटों से हरा दिया। उपाध्यक्ष पद पर अनुज कुमार ने 133 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी चंद्रपाल शर्मा (126 मत) को सात वोटों के अंतर से हरा दिया।

विज्ञापन
Tehsil Koil Bar Association Election
तहसील राजस्व बार एसोसिएशन (कोल) के नए पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

तहसील राजस्व बार एसोसिएशन (कोल) के अध्यक्ष पद पर विजय सिंह तेवतिया और सचिव पद पर महेंद्र प्रसाद धाकरे निर्वाचित हुए हैं। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर अनुज कुमार राघव, संयुक्त सचिव पद पर भूप सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार वर्मा चुने गए हैं। सचिव पद पर हार जीत का अंतर महज तीन वोटों का रहा। 

विज्ञापन


पांच पदों के लिए 28 दिसंबर को तहसील परिसर में मतदान हुआ और शाम को ही मतगणना हुई, जिसके बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। कुल 264 मतदाताओं में से 263 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर विजयी विजय सिंह तेवतिया ने 165 मत हासिल कर अपने एक मात्र प्रतिद्वंदी ओम प्रकाश शर्मा (95 मत) को 70 वोटों से हरा दिया। उपाध्यक्ष पद पर अनुज कुमार ने 133 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी चंद्रपाल शर्मा (126 मत) को सात वोटों के अंतर से हरा दिया। सचिव पद पर विजयी महेंद्र प्रसाद धाकरे को 131 वोट मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी रामवीर सिंह को तीन वोटों से हराया। संयुक्त सचिव पद पर विजयी भूप सिंह को 121 वोट मिले। उन्होंने सुनील कुमार सिंह को 36 वोटों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर विजयी दीपक कुमार वर्मा को 198 वोट मिले। उन्होंने तिलक सिंह को 62 वोटों से हराया।

विज्ञापन

अधिवक्ताओं के हितों के लिए काम करना है। उनका हित भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था में है।- विजय सिंह तेवतिया, अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बैठने का स्थान, चैंबर आदि के लिए काम करना प्राथमिकता है।- अनुज कुमार राघव, उपाध्यक्ष
परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था खराब है। इसके लिए काम करना ही पहली प्राथमिकता होगी। - महेंद्र प्रसाद धाकरे, सचिव
विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दे दिए गए हैं। शपथ ग्रहण के लिए सभी से चर्चा करने के बाद फैसला लिया जाएगा। संभावना है कि जनवरी के पहले सप्ताह में शपथ ग्रहण हो जाएगी। - ओपी सिंह, निर्वाचन अधिकारी
मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे समाप्त हुआ। इसके बाद शाम 4.30 बजे मतगणना शुरू हुई जो 7.30 बजे तक चली। चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ।- यदुवीर सिंह सोलंकी, सहायक निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed