फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teenager making reel with mobile got hit by goods train

मोबाइल से रील बना रहे किशोर: मालगाड़ी के चपेट में आए, एक की माैत और दूसरा घायल

Sat, 07 Dec 2024 03:43 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 07 Dec 2024 03:43 AM IST
सार

महेशपुर फाटक व मंजूरगढ़ी रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे ट्रैक पर मोबाइल फोन से रील बना रहे थाना क्वार्सी क्षेत्र के फतेहनगर नई आबादी महेशपुर निवासी रिहानव मोहल्ले का ही उसका दोस्त अली मालगाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गए।

विज्ञापन
Teenager making reel with mobile got hit by goods train
ट्रेन से घायल युवक निजी अस्पताल में भर्ती - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़-बरेली रेलमार्ग पर महेशपुर फाटक व मंजूरगढ़ी रेलवे स्टेशन के मध्य 6 दिसंबर को मोबाइल से रील बना रहे दो किशोर दोस्त मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत नाजुक है। दोनों दोस्त सुबह ही घर से घूमने निकले थे। हादसा दोपहर करीब तीन बजे हुआ। 

विज्ञापन


अलीगढ़ से गाड़ी संख्या आरयूपीसी गुड्स मालगाड़ी बरेली जा रही थी। इसी दौरान महेशपुर फाटक व मंजूरगढ़ी रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे ट्रैक पर मोबाइल फोन से रील बना रहे थाना क्वार्सी क्षेत्र के फतेहनगर नई आबादी महेशपुर निवासी रिहान (14) पुत्र कदीर व मोहल्ले का ही उसका दोस्त अली (14) पुत्र अशफाक मालगाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों ही पांचवीं कक्षा के छात्र थे और मदरसे में पढ़ाई करते थे। मालगाड़ी के लोको पायलेट ने हादसे की सूचना दी। उसने बताया कि रेलवे ट्रैक पर दोनों किशोर मोबाइल फोन से रील बना रहे थे। हाॅर्न बजाने पर भी दोनों रेलवे ट्रैक से नहीं हटे। जब तक इमरजेंसी ब्रेक लगाए तब तक गाड़ी का इंजन दोनों से टकरा चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हादसे की सूचना पर आरपीएफ के एसएसआई अमित सिंह चौधरी, धीरज चाैधरी पहुंच गए। घटनास्थल क्वार्सी थाना क्षेत्र का था, इस पर प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल शर्मा आ गए। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जेएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दाैरान रिहान की माैत हो गई। अली को उसके परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसकी हालत नाजुक है।

रिहान चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पिता कदीर कारपेंटर हैं। अली चार भाईयों में सबसे छोटा है, उसके पिता अशफाक मजदूरी करते हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार दोनों सुबह दस बजे मदरसे न जाकर घर से कहीं घूमने निकले थे। क्वार्सी पुलिस के अनुसार रिहान के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दोनों के घरों में मातम छा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed