{"_id":"642ac566975fe158f306c6e5","slug":"teenager-going-to-buy-goods-from-market-caught-with-a-bad-intention-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाजार से सामान खरीदने जा रही किशोरी को बुरी नीयत से दबोचा, जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाजार से सामान खरीदने जा रही किशोरी को बुरी नीयत से दबोचा, जान से मारने की दी धमकी
Mon, 03 Apr 2023 06:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 03 Apr 2023 06:00 PM IST
सार
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के एक गांव में रहने वाली एक किशोरी शनिवार को बाजार से घरेलू सामान खरीद कर घर जा रही थी। तभी शाम के समय गांव के ही एक युवक ने किशोरी को बुरी नीयत से दबोच लिया।
विज्ञापन
बुरी नीयत से दबोचा प्रतीकात्मक
विस्तार
किशोरी घर का सामान खरीदकर बाजार से घर लौट रही थी। रास्ते में युवक ने किशोरी को दबोच लिया। शोर मचाने पर लोगों ने उसे बड़ी मुश्किल से बचाया। युवक ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। मामले में किशोरी के पिता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के एक गांव में रहने वाली एक किशोरी शनिवार को बाजार से घरेलू सामान खरीद कर घर जा रही थी। तभी शाम के समय गांव के ही एक युवक ने किशोरी को बुरी नीयत से दबोच लिया। किशोरी के शोर मचाने पर राहगीरों ने किशोरी को बचाया, तो युवक किशोरी को जानसे मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
सोमवार को किशोरी के पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।