{"_id":"68e79e9b069b3ae43d0820f8","slug":"teenage-girl-physical-harassment-after-befriending-on-social-media-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: किशोरी से सोशल मीडिया पर की दोस्ती, बातों में फंसाया, जंगल में बुलाया, फिर किया दुष्कर्म, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: किशोरी से सोशल मीडिया पर की दोस्ती, बातों में फंसाया, जंगल में बुलाया, फिर किया दुष्कर्म, मुकदमा
Thu, 09 Oct 2025 05:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 09 Oct 2025 05:08 PM IST
सार
किशोरी की सोशल मीडिया के माध्यम से युवक से दोस्ती हो गई। युवक ने लड़की को बातों में फंसाया और जंगल में बुला लिया। यहां उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ ही अश्लील वीडियो व फोटो बना ली।
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर किशोरी को ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक इगलास कस्बा की एक किशोरी की 25 फरवरी 2025 को सोशल मीडिया के माध्यम से कस्बा के ही सजातीय युवक आमिर खान से दोस्ती हो गई। युवक ने लड़की को बातों में फंसाया और जंगल में बुला लिया। यहां उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ ही अश्लील वीडियो व फोटो बना ली। फोटो और वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा। कई बार अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर दुष्कर्म किया। गत सोमवार को परिजनों ने किशोरी से समझा-बुझाकर उसके परेशान रहने का कारण पूछा तो उसने पूरी घटना के संबंध में जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
सीओ महेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता के प्रार्थना पत्र पर आरोपी आमिर खान के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल परीक्षण कराकर किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए निरीक्षक सुभाष कठेरिया के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन