फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tears in tears on the demise of cricketer Bishan Singh Bedi

Aligarh News: क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर आंखें नम, यह बोले अलीगढ़वासी

Tue, 24 Oct 2023 01:26 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 24 Oct 2023 01:26 AM IST
सार

70 के दशक में भारतीय स्पिन गेंदबाजी का जलवा था। बिशन सिंह बेदी, प्रसन्ना और चंद्रशेखर की स्पिन तिकड़ी से दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज घबराते थे। बिशन सिंह बेदी का दुनिया से जाना क्रिकेट के लिए अपूर्णीय क्षति है।

विज्ञापन
Tears in tears on the demise of cricketer Bishan Singh Bedi
बिशन सिंह बेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्पिन गेंदबाजी के जादूगर पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बिशन सिंह बेदी के निधन से क्रिकेट प्रेमियों में शोक की लहर है। 70 के दशक में भारतीय स्पिन गेंदबाजी का जलवा था। बेदी, प्रसन्ना और चंद्रशेखर की स्पिन तिकड़ी से दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज घबराते थे। बिशन सिंह बेदी का दुनिया से जाना क्रिकेट के लिए अपूर्णीय क्षति है।

विज्ञापन


बिशन सिंह बेदी संस्था थे : विवेक
पूर्व विधायक व अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बंसल ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि संस्था थे। उनके जाने से क्रिकेट जगत को अपूर्णीय क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि बेदी, प्रसन्ना और चंद्रशेखर के खेल को देखा है। इस तिकड़ी गेंदबाजों के किस्से सुने और देखे भी। इन गेंदबाजों ने चरखी गेंदबाजी की एक परंपरा डाली थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी गेंदबाजी के दिग्गज बल्लेबाज भी कायल थे। बेदी अब दुनिया में नहीं हैं। उनके जाने से एक संस्था का अंत हो गया है। बेदी अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते थे। क्रिकेट प्रबंधन में जो भी विसंगतियां होती हैं, उस पर बेबाकी से बोलते थे।
विज्ञापन


बेदी के खिलाफ खेला मैच : असलम
पूर्ण रणजी खिलाड़ी असलम अली ने बिशन सिंह बेदी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1976 में बेदी के खिलाफ मैच खेला था। बिशन सिंह बेदी दिल्ली टीम से और वह उत्तर प्रदेश टीम से खेल रहे थे। असलम ने कहा कि बेदी एक शानदार गेंदबाज थे। अपने जमाने के बड़े खिलाड़ी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी के जादूगर बिशन सिंह बेदी के निधन से दुखी हूं। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। -अजय शर्मा, कोच,अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी
बिशन बेदी के दुनिया से चले जाने की खबर से दिल बहुत दुखी हूं। वह अपने जमाने के शानदार गेंदबाज थे। -अनिल वर्मा, क्रिकेट प्रेमी
बिशन सिंह बेदी अब दुनिया में नहीं रहे। मैंने उन्हें खेलते हुए देखा है। वह एक बड़े गेंदबाज के साथ अच्छे इंसान थे। -मुकेश सक्सेना, क्रिकेट प्रेमी
बिशन सिंह के निधन की खबर से दिल बेहद दुखी है। उनका जाना क्रिकेट जगत को झटका दे गया है। मैं श्रद्धांजलि देता हूं।-नरेश कुमार, क्रिकेट प्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed