फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tears in front of principal secretary

प्रमुख सचिव के सामने छलके आंसू, फूटा गुबार

Thu, 17 Aug 2017 03:05 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 17 Aug 2017 03:05 AM IST
विज्ञापन
Tears in front of principal secretary
तहलीस दिवस में सुधीर गर्ग को जानकारी देते एसडीएम कोल पंकज वर्मा। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को कृष्णंजलि में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अफसरों की कार्यप्रणाली परखने आए प्रमुख सचिव सुधीर गर्ग भी कुछ देर तक हैरत में पड़ गए। उनके सामने एक फरियादी पहले तो रोया और बाद में उसका गुबार पुलिस की गुंडागर्दी पर फूटा। कमालपुर निवासी धर्म सिंह यहां पर अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे। उन्होंने एसएसपी राजेश पांडेय के सामने रोते हुए अपना सिर झुका कर उनकी मेज पर रख दिया। बोले.. साहब कमालपुर में ढाई बीघा पैतृक जमीन है जिस पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। कई बार शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। पुलिस के पास गए तो उलटा उनको ही शांतिभंग की धारा 151 में बंद कर दिया गया और दूसरे दिन मुश्किल से उनकी जमानत हुई। अब कहां जाएं? इस पर प्रमुख सचिव ने एसएसपी से पूरे प्रकरण की जांच कर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। एसएसपी ने संबंधित थाना क्षेत्र को इस संबंध में जांच करने का आदेश दिए। 
विज्ञापन


एक दूसरे मामले में शराब तस्करों की दादागिरी सामने आई। लोधा ब्लाक के गांव करलिया के प्रधान अम्बरीश कुमार ने कहा कि इलाके में शराब तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। राकेश नाम का व्यक्ति सरगना है। हर बार शिकायत होेने पर वह कुछ ही देर में छूट कर आ जाता है और कहता है कि 300 रुपये में छूट कर आया हूं। अम्बरीश ने बताया कि राकेश हरियाणा सहित गैरप्रांतों की शराब बेचता है। इसको स्थानीय शराब ठेकेदारों का आश्रय प्राप्त है। जिसकी वजह से ये काम बंद नहीं हो रहा है। कभी भी जहरीली शराब का कोई बड़ा प्रकरण हो सकता है। इस पर आबकारी विभाग और पुलिस अधिकारियाें को कार्रवाई के लिए कहा गया है। इस समाधान दिवस में तकरीबन 50 अफसरों का जमावड़ा था जिसमें कुल 40 शिकायतें आईं। कुछ को मौके पर निस्तारित कर दिया गया लेकिन बड़ी शिकायतों में कुछ नहीं हो पाया। यहां पर जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद, सीडीओ दिनेशचंद्र सहित जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


थाना बन्ना देवी में निरीक्षण
प्रमुख सचिव ने कृष्णांजलि में पहुंचने से पहले बन्ना देवी थाने का निरीक्षण किया। जिसमें मीडिया को अंदर जाने नहीं दिया गया। यहां प्रमुख सचिव ने रिकार्ड दुरुस्त रखने, फरियादियों का रजिस्टर बनाने, अदालत में लंबित मामलों में कड़ी पैरवी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता को लगना चाहिए कि नई सरकार में उनको तवज्जो दिया जा रहा है। यहां पर डीएम और एसएसपी सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समाधान हो रहा है इसलिए फरियादी कम : सुधीर
संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या बहुत कम होने पर प्रमुख सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार में कई तरह से समस्याओं का निराकरण हो रहा है इसलिए संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें कम हो रही हैं। अब अफसरों की जवाबदेही बढ़ी और कार्यप्रणाली भी बदल रही है। 


उप निदेशक कृषि को कारण बताओ नोटिस
प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण सुधीर गर्ग ने बुधवार को कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में विकास कार्य, कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रोजाना सड़कों व नालियों की सफ ाई कराई जाये। कूड़े के ढेर नहीं लगाये जायें। बेतरतीब लगे खोखो को हटाएं। इनकी वजह से होने वाली गंदगी बीमारी को जन्म देती हैं। प्रमुख सचिव सुधीर गर्ग ने फ सल बीमा योजना के तहत मात्र 193 किसानों की फसलों का बीमा कराने पर उप निदेशक कृषि अनिल कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिया है। जिले में 2.50 लाख से अधिक किसानों के बीच केवल 193 को योजना का लाभ मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। बोले, अगले माह में 50 प्रतिशत किसानों का फसल बीमा नहीं हुआ तो विधिक कार्यवाही की जाएगी। आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण गुणवत्तायुक्त ढंग से किया जाए। अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाये। संगठित भूमाफि याओं के विरुद्ध मात्र एफ आईआर दर्ज कराकर न छोड़ा जाये बल्कि उस भूमि से तत्काल कब्जा हटाकर गुंडा एक्ट लगाया जाए। राशन कार्ड फ ीडिंग का कार्य केवल 94 प्रतिशत ही मिला। बोले इसी महीने में पूरा करें काम। अगर अपात्रों को राशन मिला तो अधिकारी फंसेंगे। प्रमुख सचिव गर्ग ने कहा कि जो डाक्टर बिना सूचना के लंबे समय से अनुपस्थित हैं उन्हें विधिक कार्यवाही कर बर्खास्त किया जाए। मच्छरों से जनित रोगों की रोकथाम अभियान चलाकर की जाए। मनरेगा के तहत पंजीकृत मजदूरों को 100 दिन की मजदूरी दी जाए। इस दौरान आधार कार्ड, पेंशन योजनाओं के साथ अन्य विभागों की भी समीक्षा हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed