फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   team from Delhi found dengue malaria larvae in 15 coolers

Aligarh News: दिल्ली से आई टीम को 15 कूलरों में मिले डेंगू-मलेरिया के लार्वा, अभियानों पर उठ रहे सवाल

Fri, 02 Jun 2023 11:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 02 Jun 2023 11:37 PM IST
सार

15 कूलरों में डेंगू-मलेरिया के लार्वा मिले हैं। जिससे अभियानों पर सवाल खड़ा हो रहा है। आनन-फानन नगर निगम की टीम दवा छिड़काव करने पहुंची तो लोगों ने साफ कहा कि पहली बार टीम आई है। इससे पहले टीम को कभी नहीं देखा। 

विज्ञापन
team from Delhi found dengue malaria larvae in 15 coolers
जमालपुर में कूलर में लार्वा चैक करती दिल्ली की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मई में संचारी रोग नियंत्रण अभियान और अब जून में मलेरिया रोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद मानसून पूर्व जांच के लिए आई राष्ट्रीय वेक्टर जनित नियंत्रण कार्यक्रम दिल्ली की टीम को दो इलाकों के 15 कूलरों में डेंगू-मलेरिया के लार्वा मिले हैं। जिससे अभियानों पर सवाल खड़ा हो रहा है। आनन-फानन नगर निगम की टीम दवा छिड़काव करने पहुंची तो लोगों ने साफ कहा कि पहली बार टीम आई है। इससे पहले टीम को कभी नहीं देखा। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय वेक्टर जनित नियंत्रण कार्यक्रम दिल्ली की टीम के चार सदस्य विजय पाल सिंह, राम कुमार, अमन कुमार, उमेश कुमार यहां जांच के लिए पहुंचे थे। यह टीम एनसीआर क्षेत्र के उन सभी क्षेत्रों में जा रही है, जहां पिछले वर्ष सर्वाधिक डेंगू केस सामने आए थे। अलीगढ़ में 423 मामले सामने आए थे। टीम ने यहां एक वर्ष चलाए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की। जिसमें सीएमओ डा.नीरज त्यागी, डीएमओ डा.राहुल कुलश्रेष्ठ, उप नगर आयुक्त व नगर स्वास्थ्य अधिकारी से जानकारी ली गई। 
विज्ञापन


बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जबकि नगर निगम टीम दवा छिड़काव कर रही है। टीम ने डेंगू ग्रस्त रहे जमालपुर व देवसैनी में निरीक्षण किया। दोनों जगहों पर भ्रमण में 15 कूलरों से डेंगू-मलेरिया के लार्वा पाए गए। टीम मलखान सिंह जिला अस्पताल भी गई, वहां भी नमूने लिए। जिन कूलरों में लार्वा मिला, वहां बताया गया कि लोग 24 से 36 घंटे में कूलरों का पानी नहीं बदल रहे थे। प्रभावित इलाके में दवा छिड़काव के लिए टीमें नहीं आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नगरीय मलेरिया अधिकारी डॉ. इमरान, डॉ. शोएब, सहायक मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक जितेंद्र वार्ष्णेय, नगर निगम के इंस्पेक्टर प्रदीप टीम सहित, आशा उपस्थित थे। मानसून पूर्व लार्वा मिलने को लेकर केंद्र से कोई निर्देश जारी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed