{"_id":"5ffa015a8ebc3e2e38295f0a","slug":"teacher-will-punish-if-student-not-answer-the-question-city-office-news-ali253323431","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवाल का जवाब विद्यार्थी न दे पाए तो शिक्षक के विरुद्ध होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवाल का जवाब विद्यार्थी न दे पाए तो शिक्षक के विरुद्ध होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की कटौती की जानकारी हर विद्यार्थी को देने की जिम्मेदारी शिक्षकों की तय कर दी गई है। साथ ही अगर विद्यार्थी किसी भी विषय के सवाल का जवाब नहीं दे पाए तो विषयवार शिक्षकों व प्रधानाचार्यों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त हाईस्कूल व इंटर के प्रधानाचार्यों को इसके लिए बाकायदा पत्र भेज दिया गया है। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि कक्षा 9 व 11 की कक्षाएं स्वयंप्रभा व ई-विद्या चैनल व हाईस्कूल व इंटर की कक्षाएं डीडी-1 व डीडी यूपी चैनल पर प्रसारित की जा रही है, जिसकी जानकारी विद्यार्थियों को दी जाए। साथ ही यह सूचना श्यामपट व नोटिस बोर्ड पर दी जाए।
उन्होंने कहा कि विद्यालय के आकस्मिक निरीक्षण में विद्यार्थियों से सवाल पूछे जा सकते हैं। डीआईओएस ने कहा कि हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों को बोर्ड की पूरी तैयारी करायी जाए और कमजोर विद्यार्थियों को उपचारात्मक अध्यापन कराया जाए। इंटर के विद्यार्थियों को 16 जनवरी को होने वाली आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की जानकारी दें, ताकि वह समय से आवेदन पत्र भर सकें।