फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   teacher will punish if student not answer the question

सवाल का जवाब विद्यार्थी न दे पाए तो शिक्षक के विरुद्ध होगी कार्रवाई

Sun, 10 Jan 2021 12:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
teacher will punish if student not answer the question
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की कटौती की जानकारी हर विद्यार्थी को देने की जिम्मेदारी शिक्षकों की तय कर दी गई है। साथ ही अगर विद्यार्थी किसी भी विषय के सवाल का जवाब नहीं दे पाए तो विषयवार शिक्षकों व प्रधानाचार्यों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त हाईस्कूल व इंटर के प्रधानाचार्यों को इसके लिए बाकायदा पत्र भेज दिया गया है। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि कक्षा 9 व 11 की कक्षाएं स्वयंप्रभा व ई-विद्या चैनल व हाईस्कूल व इंटर की कक्षाएं डीडी-1 व डीडी यूपी चैनल पर प्रसारित की जा रही है, जिसकी जानकारी विद्यार्थियों को दी जाए। साथ ही यह सूचना श्यामपट व नोटिस बोर्ड पर दी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालय के आकस्मिक निरीक्षण में विद्यार्थियों से सवाल पूछे जा सकते हैं। डीआईओएस ने कहा कि हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों को बोर्ड की पूरी तैयारी करायी जाए और कमजोर विद्यार्थियों को उपचारात्मक अध्यापन कराया जाए। इंटर के विद्यार्थियों को 16 जनवरी को होने वाली आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की जानकारी दें, ताकि वह समय से आवेदन पत्र भर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed