फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teacher attacked in Sasnigate

Aligarh: सासनीगेट में शिक्षक पर हमला, मुकदमा दर्ज, एसएसपी से शिकायत, एक का शांतिभंग में चालान

Fri, 27 Sep 2024 01:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 27 Sep 2024 01:36 PM IST
सार

अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि 23 सितंबर की रात वह घर में ही पत्नी बिब्बो देवी के साथ स्कूल का सरकारी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान घर के बाहर कुछ लोग गाली-गलौज करने लगे। पत्नी ने विरोध किया तो उससे मारपीट कर दी।

विज्ञापन
Teacher attacked in Sasnigate
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में थाना सासनीगेट क्षेत्र के मोहल्ला सराय ज्ञान सराय में तीन दिन पहले गाली-गलौज का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक शिक्षक पर हमला कर दिया। इसमें शिक्षक का सिर फट गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सराय ज्ञान सराय निवासी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि 23 सितंबर की रात वह घर में ही पत्नी बिब्बो देवी के साथ स्कूल का सरकारी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान घर के बाहर कुछ लोग गाली-गलौज करने लगे। पत्नी ने विरोध किया तो उससे मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पर लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। इससे उनके सिर, सीने में गंभीर चोटें आईं। मारपीट में दांत तक हिल गया। शिकायत पर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जेएन मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


अरविंद का आरोप है कि आरोपी युवक आए दिन घर के सामने शराब का सेवन करने के साथ जुआ खेलते हैं। हमले के बाद उनकी पत्नी बिब्बो से मामले की तहरीर बदलवाई गई और हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने विक्की, चीपा, कैलाश, विष्णु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिक्षक ने दोबारा से हमले का अंदेशा जताते हुए एसएसपी को शिकायत भेजी है। सासनीगेट के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी के खिलाफ शांतिभंग में चालान किया है। अगर मेडिकल रिपोर्ट में कोई धारा बढ़ेगी तो बढ़ा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed