फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tarik Murder Case

अलीगढ़ः तारिक हत्याकांड में विनय की पेशी, डॉक्टर की हुई गवाही

Wed, 10 Nov 2021 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tarik Murder Case
महानगर के बाबरी मंडी इलाके के बहुचर्चित मो. तारिक हत्याकांड में मुख्य आरोपी युवा भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय की बुधवार को न्यायालय में पेशी हुई। इस दौरान सातवें गवाह के रूप में तारिक के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर पी कुमार की गवाही हुई। डॉक्टर के बयान दर्ज करने के बाद अब इस मामले में न्यायालय ने 16 नवंबर तारीख नियत की है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष बाबरी मंडी में सांप्रदायिक टकराव के दौरान मो. तारिक की हत्या हुई थी। इस मामले में नामजद युवा भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय एटा जेल में निरुद्ध है। अपर सत्र न्यायालय 16 की अदालत में मुकदमे का सत्र परीक्षण चल रहा है। एडीजीसी गोपाल सिंह राणा व बचाव पक्ष के अधिवक्ता नीरज चौहान के अनुसार बुधवार को सातवें गवाह के रूप में डॉक्टर की गवाही की तारीख नियत थी। इसी क्रम में विनय को भी एटा जेल से लाया गया था। दोनों ने बताया कि डॉक्टर के बयान दर्ज करने के बाद न्यायालय ने अब 16 नवंबर तारीख नियत कर दी है। इधर, विनय को बेहद गुपचुप तरीके से लाया गया था। जब तक यह खबर प्रसारित हुई और लोग दीवानी पहुंचने लगे, तब तक विनय को वापस पुलिस वैन से रवाना कर दिया गया। फिर भी 20-25 युवक विनय से मिलने पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed