{"_id":"5d0e535d8ebc3e46542126f6","slug":"tappal-murder-case-jatori-news-ali2064862198","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पल कांड: मासूम के नाम पर कसी स्थल का हो नर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पल कांड: मासूम के नाम पर कसी स्थल का हो नर्माण
विज्ञापन
गन्ना विकास मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने शनिवार को टप्पल कांड की मासूम के परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान पीड़ित परिवार ने पुलिस कर्मियों को निलंबित किए जाने की सजा को कम बताया। साथ ही टप्पल में मासूम के नाम पर किसी स्थल के निर्माण की मांग उठाई।
प्रभारी मंत्री दोपहर दो बजे पीड़ित परिवार के घर पहुंचे थे। उनके साथ डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी आकाश कुलहिर, एसडीएम खैर पंकज कुमार, क्षेत्राधिकारी खैर संजीव दीक्षित मौजूद रहे। पीड़ित परिवार के सहयोगियों ने प्रभारी मंत्री से दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व शासन से आर्थिक सहायता की मांग की।
एसएसपी आकाश कुलहरि ने छह माह में मासूम के हत्या आरोपियों को सजा दिलवाने का पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया। प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने एसएसपी से दोषियों पर रासुका लगाने के लिए कहा। साथ ही मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
इस मौके पर हरीशंकर गौड़, योगेश शर्मा, बीनू प्रधान, पूर्व चेयरमैन चौधरी मनवीर सिंह, किशन प्रधान, चंद्रप्रकाश पांचाल, चौधरी ऋषिपाल सिंह ब्लाक प्रमुख पति, लाला अत्री, ओमप्रकाश सिंह, सत्या सिंह, प्रदीप बंसल, लाला प्रधान, दिनेश वकील, चौधरी शिव सिंह, संजीव चौधरी मौजूद रहे।